Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

तकनीकी सत्र किसानों को दी गन्ने की उन्नत तकनीकी जानकारी

वैज्ञानिक श्री माने पाटिल द्वारा किसानों को गन्ने की उन्नत तकनीक के बारे में जानकारी दी गईं। वहीं मृदा वैज्ञानिक श्री ए.बी.सिंह द्वारा किसानों को मृदा स्वास्थ्य एवं मिट्टी परीक्षण की जानकारी उपलब्ध कराई गई। जलगांव के प्रगतिशील कृषक डॉ. अशोक ओ. पाटील द्वारा कपास के अधिकतम उत्पादन के अनुभव बताये।  मेले में कृषि विज्ञान केन्द्र बुरहानपुर के वैज्ञानिक श्री भूपेन्द्र सिंह एवं डॉ. अमोल देशमुख ने मक्का, गेहूं, सोयाबीन, उत्पादन तकनीक एवं बकरी पालन व मुर्गीपालन के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही कृषकों द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर देकर समाधान भी किया गया। श्री अजय सैनी मधुमक्खी पालन विशेषज्ञ द्वारा मधुमक्खी पालन के बारे में बताया गया।
जैविक खेती एवं जीरो बजट फार्मिंग के बारे में श्री घनश्याम चौपड़े एवं श्री ताराचंद बेलजी ने कृषकों को फसलवार पोषक तत्वों की पूर्ति कैसे हो इस संबंध में जानकारी दी। डॉ.के.के.श्रीवास्तव द्वारा आम और अमरूद की सघन खेती के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री गुलचंद सिंह बर्ने, आत्मा के अध्यक्ष श्री रामदास पाटील एवं जिला पंचायत के सदस्य श्री कैलाश यावतकर आदि जनप्रतिनिधि एवं कृषि विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।