Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भाकृअप के तकनीकी कर्मचारियों ने लिया सामूहिक आकस्मिक अवकाश

05 दिसम्बर 2022, नई दिल्ली: भाकृअप के तकनीकी कर्मचारियों ने लिया सामूहिक आकस्मिक अवकाश – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तकनीकी कर्मचारियों द्वारा जनरल बॉडी मीटिंग में पारित डॉ अल्गा सुंदरम कमेटी की रिपोर्ट को परिषद द्वारा अभी तक लागू ना करने के संदर्भ में सचिव सीजेएससी एवं सचिव टेक्नीकल स्टाफ एसोसिएशन की ओर से एक दिन का सामूहिक आकस्मिक अवकाश लेने का आह्वान किया गया था, जिसका गत दिनों पालन किया गया। इसका पूरे देश में परिषद के सभी संस्थानों में इस शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक आह्वान का जोरदार असर देखने को मिला।

उल्लेखनीय है कि तकनीकी सेवा में उत्पन्न वेतन विसंगतियों के निस्तारण संदर्भ में 2015-16 में डॉ अल्गा सुन्दरम पूर्व डीडीजी(इंजीनियरिंग ) के अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी के द्वारा तकनीकी सेवा नियमावली में उत्पन्न वेतन विसंगति के निस्तारण हेतु अपनी रिपोर्ट में बिन्दु संख्या 1 एवं 1.5 में दिया गया ,जिसका अनुमोदन शासी निकाय भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की 237 वीं बैठक (जीबी) द्वारा किया गया, जिसको परिषद ने आज तक भी लागू नहीं किया। है। इसी कारण भाकृअप के तकनीकी कर्मचारियों ने एक दिन का सामूहिक आकस्मिक अवकाश लिया।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की अधिक से अधिक उपज के लिये आधुनिक तरीका बतलायें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें