Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कर्नाटक में गन्ना किसानों का जोरदार प्रदर्शन, 26 चीनी मिलें बंद; ₹3,500 प्रति टन MSP की मांग जारी

05 नवंबर 2025, नई दिल्ली: कर्नाटक में गन्ना किसानों का जोरदार प्रदर्शन, 26 चीनी मिलें बंद; ₹3,500 प्रति टन MSP की मांग जारी – कर्नाटक के हावेरी और आसपास के जिलों में गन्ना किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। किसान राज्य सरकार से गन्ने की कीमत ₹3,500 प्रति टन तय करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि उनकी मांग पूरी न होने पर आंदोलन और तेज होगा। किसान पंजाब और हरियाणा जैसी कीमत चाहते हैं। बेलगावी और बागलकोट जिलों में आंदोलन फैलने के बाद जिला प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों ने इलाके की 26 चीनी मिलों को बंद कर दिया है। मिलें फिलहाल ₹3,200 प्रति टन की कीमत देने की पेशकश कर रही हैं, जिसे किसानों ने ठुकरा दिया। आंदोलन अब अथानी, चिक्कोडी, हुक्केरी, बैलहोंगल, मुदलागी और गोकाक तक फैल चुका है। गोकाक में छात्रों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया और मुख्य चौराहों पर रोड ब्लॉक कर दिया, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ।

महाराष्ट्र का शुगर मॉडल अपनाने का किया आग्रह  

किसानों ने सरकार से महाराष्ट्र शुगर पेमेंट मॉडल अपनाने का आग्रह भी किया है, ताकि गन्ने का समय पर और सही भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। प्रदेश के गन्ना, कपड़ा और एग्रीकल्चर मार्केटिंग मंत्री शिवानंद पाटिल ने कहा कि यह आंदोलन अब “निर्णायक मोड़” पर है। उन्होंने बताया कि जिला अधिकारी मौके पर जाकर किसानों से बातचीत कर रहे हैं और उनकी मांगों को समझने की कोशिश कर रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मंत्री पाटिल ने स्पष्ट किया कि फेयर एंड रिम्यूनरेटिव प्राइस (FRP) तय करने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है, लेकिन मिलों से बेहतर कीमतें पाने के लिए स्थानीय स्तर पर बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल आंदोलन बेलगावी और बागलकोट तक सीमित है, लेकिन अन्य उच्च चीनी रिकवरी वाले क्षेत्रों में भी किसान इसी तरह की मांग कर सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture