Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

खरीफ सीजन में बुवाई ने पकड़ी रफ्तार: धान का रकबा 28 लाख हेक्टेयर बढ़ा, दलहन-तिलहन में दिखी सुस्ती

29 जुलाई 2025, नई दिल्ली: खरीफ सीजन में बुवाई ने पकड़ी रफ्तार: धान का रकबा 28 लाख हेक्टेयर बढ़ा, दलहन-तिलहन में दिखी सुस्ती – कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने 25 जुलाई 2025 तक खरीफ फसलों की बुवाई की स्थिति पर ताज़ा आंकड़े जारी किए हैं। इस सीजन में अब तक कुल 829.64 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों की बुआई हो चुकी है, जबकि बीते साल इसी अवधि तक यह आंकड़ा 797.91 लाख हेक्टेयर था। यानी इस साल अभी तक 31.73 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह आंकड़ा यह संकेत देता है कि किसानों ने इस साल खरीफ फसलों की बुआई में ज्यादा रुचि दिखाई है।

धान की बुआई में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

धान की बुआई 245.13 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 216.16 लाख हेक्टेयर था। इस तरह धान की बुआई में 28.97 लाख हेक्टेयर की वृद्धि दर्ज की गई है, जो कुल बुआई में सबसे अधिक है।

दलहनों में भी हुआ अच्छा सुधार, मूंग और मोथ बीन आगे

कुल दलहनों की बुआई इस साल 93.05 लाख हेक्टेयर में हुई, जो पिछले वर्ष के 89.94 लाख हेक्टेयर से 3.11 लाख हेक्टेयर ज्यादा है।  मूंग की बुआई में 4.24 लाख हेक्टेयर की वृद्धि देखी गई है और मोथ बीन में 3.08 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

हालांकि, तूर और उड़द की बुआई में क्रमशः 3.10 और 1.20 लाख हेक्टेयर की कमी देखने को मिली।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मोटे अनाजों में मक्का सबसे आगे

मोटे अनाजों का कुल क्षेत्रफल 160.72 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 5.75 लाख हेक्टेयर अधिक है। मक्का की बुआई में 6.66 लाख हेक्टेयर की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। रागी और अन्य छोटे मिलेट्स की बुआई में थोड़ी कमी आई है।

तिलहन फसलों में मिश्रित रुझान

तिलहनों का कुल बुआई क्षेत्र 166.89 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि पिछले साल यह 170.73 लाख हेक्टेयर था, यानी 3.83 लाख हेक्टेयर की कमी। सोयाबीन में सबसे ज्यादा 4.68 लाख हेक्टेयर की गिरावट नजर आई है।  वहीं मूंगफली, तिल और अरंडी जैसी फसलों में मामूली बढ़ोतरी देखी गई।

गन्ना, कपास और जूट की स्थिति

1. गन्ना: 55.16 लाख हेक्टेयर में बुआई हुई, जो पिछले वर्ष से 0.29 लाख हेक्टेयर ज्यादा है।
2. कपास: बुआई क्षेत्र 2.37 लाख हेक्टेयर कम होकर 103.15 लाख हेक्टेयर पर आ गया।
3. जूट और मेस्टा: कुल बुआई 5.54 लाख हेक्टेयर रही, जो 0.18 लाख हेक्टेयर की कमी को दर्शाती है।

कुल खरीफ बुआई में तेजी

2025-26 में खरीफ फसलों की कुल बुआई 829.64 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल यह 797.91 लाख हेक्टेयर रही थी। इससे साफ है कि बुआई में इस बार 31.73 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है।

खरीफ फसलों की बुआई की स्थिति (25 जुलाई 2025 तक)

क्रमफसल / समूहसामान्य क्षेत्र (2019-24)2025-26 (अब तक)2024-25 (पिछले साल)वृद्धि / कमी
1धान (चावल)403.09245.13216.1628.97
2दलहन129.6193.0589.943.11
 तूर44.7134.937.99-3.1
 कुलथी1.720.150.130.02
 उड़द32.6416.5917.79-1.2
 मूंग35.6930.626.364.24
 अन्य दलहन5.152.672.60.07
 मोथ बीन9.78.145.063.08
3मोटे अनाज180.71160.72154.975.75
 ज्वार15.0712.4512.340.11
 बाजरा70.6958.0257.990.02
 रागी11.522.032.62-0.58
 मक्का78.9585.5878.926.66
 अन्य छोटे मिलेट4.482.643.1-0.46
4तिलहन194.63166.89170.73-3.83
 मूंगफली45.141.1740.770.4
 तिल10.327.447.140.31
 सूरजमुखी1.290.560.59-0.03
 सोयाबीन127.19116.71121.38-4.68
 नाइजरसीड1.080.030.22-0.19
 अरंडी के बीज9.650.940.570.36
 अन्य तिलहन—0.050.050
5गन्ना52.5155.1654.880.29
6जूट और मेस्टा6.65.545.71-0.18
7कपास129.5103.15105.52-2.37
 कुल1096.65829.64797.9131.73 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com