राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में दलहनी फसलों की बुवाई बढ़ी

अब तक खरीफ की बोनी 933 लाख हेक्टेयर में

10 अगस्त 2021, नई दिल्ली । देश में दलहनी फसलों की बुवाई बढ़ी – देश में खरीफ दलहनों की बुवाई गत वर्ष की तुलना में लगभग दो लाख हेक्टेयर अधिक हो गई है। इस वर्ष 119.54 लाख हेक्टेयर में दहलनी फसलें बोयी जा चुकी है जबकि गत वर्ष अब तक 117.36 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। देश में अब तक कुल खरीफ फसलों की बोनी 933.88 लाख हेक्टेयर में हुई है जबकि गत वर्ष अब तक 956.47 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इस वर्ष की बोनी गत वर्ष की तुलना में लगभग 23 लाख हेक्टेयर कम है। क्योंकि इस वर्ष धान, मोटे अनाज, तिलहन एवं कपास आदि फसलों की बुवाई में कमी आई है।

कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक देश में कुल बुवाई 933.88 लाख हेक्टेयर में हुई है जबकि गत वर्ष इस समय तक 956.47 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई थी। इसमें धान की बुवाई लगभग 310.17 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हो गयी है जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 318.88 लाख हेक्टेयर में हुई थी। इसमें लगभग 8 लाख हेक्टेयर की कमी आई है। मोटे अनाज की बुवाई लगभग 153.05 लाख हेक्टेयर में हुई है जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 156.29 लाख हेक्टेयर था। इसमें भी लगभग 3 लाख हेक्टेयर की कमी आई है।

Advertisement
Advertisement

वहीं तिलहन के लिए लगभग 173.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज हुआ है जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 179.71 लाख हेक्टेयर था। गन्ना एकमात्र फसल है जिसमें लगभग 1 लाख हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी हुई है अब तक गन्ना 54.46 लाख हेक्टेयर में बोया गया है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 53.66 लाख हेक्टेयर में इसकी बोनी हुई थी। वहीं कपास की बुवाई अब तक 116.17 लाख हेक्टेयर में हुई है जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 123.64 लाख हेक्टेयर में हुई थी। इसमें लगभग 7 लाख हेक्टेयर की कमी बनी हुई है। 

देश में प्रमुख खरीफ फसलों की बुवाई

इकाई : लाख हे. में  (6 अगस्त की स्थिति)

Advertisement8
Advertisement
फसल सामान्य क्षेत्र       बुवाई
    इस वर्ष गत वर्ष
धान 395.65 310.17 318.88
दलहन 135.29 119.54 117.36
मोटा अनाज 183.57 153.05 156.29
तिलहन 180.03 173.5 179.71
गन्ना 47.53 54.46 53.66
जूट, मेस्ता 7.33 6.99 6.92
कपास 123.59 116.17 123.64
कुल 1073 933.88 956.47

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement