राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

जायद की बुवाई गत वर्ष से साढ़े 4 लाख हेक्टेयर बढ़ी

म.प्र. में मूंग की बोनी 7.71 लाख हेक्टेयर हुई

  • (विशेष प्रतिनिधि)

5 मई 2022, नई दिल्ली/भोपाल । जायद की बुवाई गत वर्ष से साढ़े 4 लाख हेक्टेयर बढ़ी – देश में जायद फसलों की बुवाई लगभग पूरी हो गई है। अब तक 69.76 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बोनी कर ली गई है। जो गत वर्ष से 4.69 लाख हेक्टेयर अधिक है। गत वर्ष अब तक 65.07 लाख हेक्टेयर में जायद फसलें बोई गई थीं। केन्द्र सरकार का प्रयास है कि दलहन-तिलहन उत्पादन में देश आत्मनिर्भर बने इसके लिए जायद फसलों के उत्पादन में बढ़ोत्तरी हो। दूसरी तरफ म.प्र. में 8.69 लाख हे. में जायद फसलें बोई गई हैं। जिसमें मूंग का रकबा सबसे अधिक है।

कृषि मंत्रालय के मुताबिक 29 अप्रैल तक देश में 69.76 लाख हेक्टेयर में जायद फसलों की बोनी हो गई है जबकि गत वर्ष इस समय तक 65.07 लाख हे. में बुवाई हुई थी। अब तक जायद फसलों में मुख्यत: धान 29.14 लाख हे. में, दलहन 19.15 लाख हे. में, मोटे अनाज 10.65 लाख हे. में एवं तिलहनी फसलें 10.82 लाख हे. में बोई गई हैं।

दूसरी तरफ म.प्र. में 10.72 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 22 अप्रैल तक 8.69 लाख हेक्टेयर में जायद फसलों की बोनी हो गई है। इसमें धान 29 हजार हेक्टेयर में, मक्का 11 हजार 800 हेक्टेयर में, मूंग 7.71 लाख हेक्टेयर में, उड़द 52 हजार हेक्टेयर में एवं मूंगफली 4 हजार हेक्टेयर में बोई गई है।

कृषि विभाग के मुताबिक प्रदेश में तीसरी फसल के रूप में मूंग का सर्वाधिक उत्पादन होता है। गत वर्ष 9 लाख 35 हजार हेक्टेयर में मूंग फसल ली गई थी तथा उत्पादन 11.55 लाख टन हुआ था। इस वर्ष 9.29 लाख हेक्टेयर में मूंग लेने का लक्ष्य रखा गया है।

म.प्र. में जायद की बुवाई स्थिति

22 अप्रैल तक (हेक्टेयर में)

फसल लक्ष्य बुवाई
धान/अन्य 5394729983
मक्का 1827211829
मूंग 929806771250
उड़द 6610152447
मूंगफली 48633996
कुल 1072989869505
देश में जायद फसलों की बुवाई स्थिति

29 अप्रैल 2022 तक (लाख हे. में)

फसल इस वर्ष गत वर्ष
धान 29.1430.73
दलहन 19.1513.65
मोटे अनाज 10.6510.24
मक्का 6.386.63
तिलहन 10.8210.46
मूंगफली 5.35.72

महत्वपूर्ण खबर: ड्रोन से छिड़काव किए जाने वाले रसायनिक, बायो-पेस्टीसाइड्स की सूची देखिए