Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

प्रधानमंत्री ने झारखंड से जारी की पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त

17 नवम्बर 2023, झारखंड: प्रधानमंत्री ने झारखंड से जारी की पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के खूंटी से पीएम किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के अंतर्गत 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की 15वीं किस्त जारी की। यह किस्त ‘फादर ऑफ द लैंड’ श्री भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बटन दबाकर करोड़ों किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए 2000 रूपये की रकम पहुंचाई गई हैं। सभी किसानो के खातें में ये दो हजार रूपये की किसान सम्मान निधि डीबीटी के जरिए पहुंच गई हैं।

बिरसा मुंडा जयंती पर हुआ कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को खूंटी में झारखंड के लिए रेल, सड़क, शिक्षा, कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस क्षेत्र से जुड़ी लगभग 7,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया।इसके अलावा श्री मोदी ने इस अवसर पर 24,000 करोड़ रुपये के बजट वाली एक पहल, पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान का शुभारंभ किया।

पीएम किसान योजना की कुल आवंटन राशि

प्रधानमंत्री ने बुधवार को जारी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त के बारे में बात करते हुए बताया कि अब तक किसानों के खातों में 2,75,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है। उन्होंने पशुपालकों और मछुआरों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड, मुफ्त पशुधन टीकाकरण पर 15,000 करोड़ रुपये के सरकारी खर्च कर रही है। उन्होंने मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत मछली पालन के लिए वित्तीय सहायता और 10,000 नए किसान उत्पादन संघों के निर्माण जैसी पहलों का भी उल्लेख किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर जनजातीय कलाकारों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस कार्यक्रम में हजारों उत्साही किसानों ने भाग लिया और कई अन्य किसानों ने ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा झारखंड के राज्यपाल, श्री सी. पी. राधाकृष्णन, झारखंड के मुख्यमंत्री, श्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री, श्री अर्जुन मुंडा उपस्थित थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)