Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

अंतरिम रिपोर्ट दाखिल कृषि संकट के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी

25 नवंबर 2024, नई दिल्ली: अंतरिम रिपोर्ट दाखिल कृषि संकट के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी – किसानों की समस्याओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति ने कहा है कि किसानों की लागत और कृषि के लिए लिए जाने वाले कर्ज का बोझ बढ़ रहा है, लेकिन कृषि उपज नहीं बढ़ रही। समिति ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट दाखिल की है। इसमें कृषि संकट के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है, जिनमें स्थिर उपज, बढ़ती लागत और कर्ज और अपर्याप्त मार्केटिंग सिस्टम शामिल हैं।

शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों की शिकायतों को हल करने के लिए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश नवाब सिंह की अध्यक्षता में दो सितंबर को उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित की थी। समिति का गठन करते समय, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि किसानों के विरोध का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। समिति में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी बीएस संधू, मोहाली निवासी देविंदर शर्मा, प्रोफेसर रंजीत सिंह घुमन और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अर्थशास्त्री डॉ. सुखपाल सिंह शामिल हैं। एमएसपी को कानूनी मान्यता की संभावना तलाशने सहित समाधान सुझाए समिति ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी मान्यता और प्रत्यक्ष आय सहायता देने की संभावना तलाशने सहित विभिन्न समाधान भी सुझाए। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने शुक्रवार को अंतरिम रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर लिया और समिति के प्रयासों और जांच किए जाने वाले मुद्दों को तैयार करने के लिए उसकी प्रशंसा की।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com