National News (राष्ट्रीय कृषि समाचार)

श्री रूपाला ने पूरे देश के विभिन्न चरवाहा समुदायों के साथ बातचीत की

Share

30 जनवरी 2023, नई दिल्ली: श्री रूपाला ने पूरे देश के विभिन्न चरवाहा समुदायों के साथ बातचीत की – श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने इस बात पर प्रकाश डाला कि विभाग ने हाल ही में इस समुदाय के लिए सक्षम नीतियों को प्राथमिकता देने के लिए एक ‘चरागाह सेल’ का गठन किया है, भविष्य की बातचीत में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहन दिया है और इस बात पर ध्यान केंद्रित किया है कि युवाओं को कैसे प्रेरित किया जा सकता है |

बातचीत के दौरान चरवाहा समुदायों द्वारा व्यक्त की गई मुख्य चिंताओं में चरागाह भूमि का नियमित नुकसान, पशुपालकों की आधिकारिक मान्यता से लेकर पारंपरिक ज्ञान और समुदाय द्वारा अपनायी जाने वाली जातीय पशु चिकित्सा प्रथाओं का दस्तावेजीकरण शामिल है

केंद्रीय  पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ गत दिवस  डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर (डीएआईसी), नई दिल्ली में पूरे देश के विभिन्न चरवाहा समुदायों के साथ बातचीत की।

बातचीत के दौरान चरवाहा समुदायों ने मुख्य चिंताएं व्यक्त की जिसमें चरागाह भूमि का नियमित नुकसान, पशुपालकों की आधिकारिक मान्यता से लेकर पारंपरिक ज्ञान और समुदाय द्वारा अपनायी जाने वाली जातीय पशु चिकित्सा प्रथाओं का दस्तावेजीकरण आदि शामिल है।

मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि विभाग ने हाल ही में इस समुदाय के लिए सक्षम नीतियों को प्राथमिकता देने के लिए एक ‘चरागाह सेल’ का गठन किया है, भविष्य की बातचीत में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहन दिया है और इस बात पर ध्यान केंद्रित किया है कि युवाओं को कैसे प्रेरित किया जा सकता है। उन्होंने वर्तमान समय में अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक प्रथाओं का संरक्षण करने के लिए चरवाहा समुदायों की सराहना की।

पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं पर एक नोट जिसके अंतर्गत चरवाहों को सहायता प्रदान की जा सकती है, सभी राज्यों के पशुपालन विभागों में वितरित कर दिया गया है।

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने चरवाहा समुदायों को ‘किसान क्रेडिट कार्ड’ की सुविधाओं का विस्तार किया है।

मंत्रालय ने 2024 में होने वाली आगामी 21वीं पशुधन जनगणना में चरवाहा समुदायों के विवरण को शामिल करने का भी निर्णय लिया है।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (25 जनवरी 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *