Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

श्री ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष ने कोटा, राजस्थान में कृषि महोत्सव-प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

25 जनवरी 2023, नई दिल्ली: श्री ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष ने कोटा, राजस्थान में कृषि महोत्सव-प्रदर्शनी का उद्घाटन किया – कृषि मंत्रालय, भारत सरकार और राजस्थान सरकार के सहयोग से राजस्थान के कोटा संभाग को कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उन्नत और अग्रणी बनाने के लिये दो दिवसीय कृषि महोत्सव-प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 24th-25thजनवरी  को दशहरा मैदान, कोटा, राजस्थान में किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला और कृषि राज्य मंत्री, भारत सरकार, श्री कैलाश चौधरी ने किया।

उद्घाटन समारोह में श्री लालचंद कटारिया, कृषि और पशुपालन मंत्री, राजस्थान और श्री उदयलाल आंजना, राज्य मंत्री, सहकारिता विभाग, राजस्थान भी उपस्थित थे। उनके अलावा केंद्र सरकार, राज्य सरकार और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों और लगभग 15 हजार किसानों, एग्री स्टार्टअप, कॉर्पोरेट्स बैंकर्स, विस्तार श्रमिकों और निजी कृषि संस्थानों के कर्मचारियों ने आयोजन के पहले दिन भाग लिया।

श्री सैमुअल प्रवीण कुमार, संयुक्त सचिव (विस्तार), कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, भारत सरकार ने स्वागत भाषण दिया। श्री दिनेश कुमार, प्रमुख सचिव (कृषि), राजस्थान सरकार ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी सांझा की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने कहा कि अन्न उत्पादन में हमारा देश सबसे आगे है। बदलते परिपेक्ष के अंदर हमारा संकल्प यही होना चाहिए की आधुनिक विरासत का उपयोग करते हुए, नवाचारों का उपयोग करते हुए हमें दुनिया में अग्रिम पंक्ति का देश बनना है। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत तब बनेगा जब हमारे किसान नई कृषि परंपराएं, नवाचार, मूल्य संवर्धन, प्रति बूंद अधिक फसल आदि पद्धति का प्रयोग करें। श्री ओम बिरला ने फल उद्यान, स्टार्टअप, ड्रोन के उपयोग पर जोर दिया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषि राज्य मंत्री, भारत सरकार, श्री कैलाश चौधरी ने कृषको को कहा कि कृषि क्षेत्र के वैश्विक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए, भारतीय कृषि की उन्नति के लिए विभाग ने कई महत्वपूर्ण योजनायें क्रियान्वित की हैं| यह किसानों के प्रति समर्पण एवं उनकी आय में वृद्धि करने हेतु किये जा रहे प्रयासों की दिशा में अग्रसर होने का प्रमाण है। श्री लालचंद कटारिया, कृषि और पशुपालन मंत्री, राजस्थान ने कहा कि स्टार्टअप के माध्यम से किसानों को जानकारी मिलेगी की किस तरह भंडारण किया जाए, कैसे कम पानी में खेती की जाए, कम लागत के अंदर खेत को जोता जाए।

श्री उदयलाल आंजना, राज्य मंत्री, सहकारिता विभाग, राजस्थान ने कहा कि कृषि और सहकारिता विभाग दोनों एक दूसरे के पूरक है। ऐसे मेलों के आयोजन से किसानों को शिक्षित किया जाए जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस प्रदर्शनी में 150 स्टाल किसानों को कृषि सम्बन्धी जानकारी देने  के लिए लगाये गए हैं | कृषि के क्षेत्र में स्टार्टअप की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए इस प्रदर्शनी में 75 स्टॉल स्टार्टअप के हैं जो प्रदर्शनी की मुख्य विशेषताओं में से एक है| केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी स्टॉलों के माध्यम से दी  जा रही है| श्रीमती एस रुक्मणि, संयुक्त सचिव (एम एंड टी), कृषि, भारत सरकार द्वारा धन्यवाद दिया गया।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )