Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

श्री मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्य प्रदेश के राज्यपाल बने

8 राज्यों के राज्यपाल बदले, श्री थावर चंद को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया

6 जुलाई 2021, नई दिल्ली I  श्री मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्य प्रदेश के राज्यपाल बने –  केंद्र सरकार में कैबिनेट विस्तार से पहले राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने एक साथ 8 राज्यपालों की नियुक्ति की है। इनमें से एक केंद्रीय मंत्री श्री थावर चंद गहलोत भी हैं। उन्हें कर्नाटक का गवर्नर बनाया गया है। वही  श्री मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्य प्रदेश के राज्यपाल होंगे। श्रीपटेल 2014 में गुजरात विधानसभा के सभापति थे। इससे पहले वो गुजरात कैबिनेट का भी हिस्सा रहे। वे नवसारी से विधायक रह चुके हैं।

श्री रमेश बैस: त्रिपुरा के गवर्नर थे, अब झारखंड के गवर्नर होंगे।

श्री बंडारू दत्तात्रेय: हिमाचल के गवर्नर थे, अब हरियाणा के राज्यपाल होंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री सत्यदेव नारायण आर्य: हरियाणा के राज्यपाल थे, अब त्रिपुरा के गवर्नर होंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

श्री राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल होंगे।

श्री पीएएस श्रीधरन पिल्लई: मिजोरम के राज्यपाल थे, अब गोवा के गवर्नर होंगे।

श्री हरिबाबू कम्भमपति: मिजोरम के राज्यपाल होंगे।