राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

श्री अतीश चंद्रा भारत सरकार के नए कृषि सचिव 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी शुभकामनाएँ

02 मार्च 2026, नई दिल्ली: श्री अतीश चंद्रा भारत सरकार के नए कृषि सचिव –  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नए कृषि सचिव श्री अतीश चन्द्रा का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री चंद्रा के  नेतृत्व में मंत्रालय किसान हितों की दिशा में और अधिक प्रभावी उपलब्धियाँ प्राप्त करेगा।

इस अवसर पर सेवानिवृत हो रहे कृषि सचिव डॉ देवेश चतुर्वेदी को भावभीनी बिदाई भी दी गई । कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव श्री शैलेश कुमार सिंह, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements