Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारत की अध्यक्षता में एससीओ ने अपनाई स्मार्ट कृषि कार्य योजना

शंघाई सहयोग संगठन देशों के कृषि मंत्रियों की 8वीं बैठक  

13 मई 2023, नई दिल्ली: भारत की अध्यक्षता में एससीओ ने अपनाई स्मार्ट कृषि कार्य योजना – शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के कृषि मंत्रियों की 8वीं बैठक आज केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई। इसमें भारत सहित रूस, उज्बेकिस्तान,कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, चीन एवं पाकिस्तान ने भाग लिया। इसमें भारत की अध्यक्षता में,एससीओ के सदस्य देशों ने स्मार्ट कृषि परियोजना को अंगीकृत किया।

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने भारत की ओर से एससीओ की बैठक में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भारतबहुपक्षीय, राजनीतिक, सुरक्षा, आर्थिक व जन-जन के बीचइंटरेक्शन को बढ़ावा देने में एससीओ के साथ अपने संबंधोंको महत्व देता है। एससीओ के कृषि मंत्रियों की बैठक आयोजित करना, विशेष रूप से वर्तमान स्थिति में खाद्य सुरक्षा व पोषण में सहयोग सुदृढ़ करने पर चर्चा करना हमारे लिए प्रसन्‍नता व गर्व की बात है। श्री तोमर ने कहा कि वर्तमान स्थितियों में खाद्य आपूर्ति श्रृंखला की सामान्य कार्यपद्धति बनाए रखने के लिए खाद्य व पोषण सुरक्षा हेतु विभिन देशों के बीच घनिष्ठ संपर्क व सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत में वर्ष 2013-14 से 10 साल में कृषि व सम्बद्ध क्षेत्रों के बजट आवंटन में 5 गुना से ज्यादा वृद्धि हुई है। गत वर्षों के दौरान भारत ने कृषि क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया, खाद्यान्न उत्पादन के साथ वैश्विकखाद्य सुरक्षा में योगदान देते हुए निर्यात में महत्वपूर्ण वृद्धिदर्ज की और कृषि उत्पादों का निर्यात 4 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री तोमर ने कहा कि भारत ने कृषि में डिजिटल प्रौद्योगिकियों का उपयोग बढ़ाने के लिए कई उपाय किए हैं। नेशनल ई-गवर्नेंस प्लान इन एग्रीकल्चर, एग्रीस्टैक एंड इंडिया डिजिटल इको-सिस्टम फॉर एग्रीकल्चर आदि, जिनके तहत अधिकांश योजनाओं को डिजिटल करते हुए एक मंच पर लाया जा रहा है, ताकि किसान इन योजनाओं तक आसानी से पहुंच सकें और इनसे लाभ ले सकें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों बीमा कवर प्रदान किया जा रहा हैं, जिसके तहत प्राकृतिक प्रकोप से नुकसान की भरपाई में 1.30 लाख करोड़ रु. दिए गए हैं। 

बैठक के प्रारंभ में केंद्रीय कृषि सचिव श्री मनोज अहूजा ने स्वागत भाषण दिया। बैठक में एससीओ सचिवालय के प्रतिनिधियों के साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्रालय के उच्चाधिकारी तथा एससीओ के सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )