Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आर.बी.आई ने पंजाब के लिए रबी -2021 के लिए 21658.73 करोड़ रुपए सी.सी.एल. की हरी झंडी

6 अप्रैल 2021, चंडीगढ़ । आर.बी.आई ने  पंजाब के लिए रबी -2021 के लिए 21658.73 करोड़ रुपए सी.सी.एल. की हरी झंडी –  रिजर्व बैंक आफ इंडिया की तरफ से सोमवार को पंजाब में रबी मंडीकरण सीजन के लिए मौजूदा अप्रैल के अंत तक के लिए 21658.73 करोड़ रुपए की कैश क्रेडिट लिमट(सी.सी.एल.) की हरी झंडी दे दी।

इसके साथ ही राज्य सरकार की तरफ से इस सीजन के लिए 105.60 लाख टन गेहूँ की खरीद सम्बन्धी माँगी गई सी.सी.एल. का बड़ा हिस्सा केंद्रीय बैंक द्वारा जारी कर दिया गया है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जारी की सी.सी.एल. राज्य सरकार को मौजूदा सीजन जो 10 अप्रैल को शुरू होकर 31 मई को खत्म होगा, के दौरान किसानों को अनाज की खरीद के बदले समय पर अदायगियां करने में सहायक होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

केंद्र सरकार ने गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) 1975 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है जोकि पिछले साल (1925 प्रति क्विंटल) की अपेक्षा 50 रुपए अधिक है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इसी दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने खाद्य और सिविल सप्लाई विभाग को यह यकीनी बनाने के निर्देश दिए हैं कि कोविड-19 महामारी के चलते अनाज की खरीद के लिए किसानों को कोई परेशानी न आए।