राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आर.बी.आई ने पंजाब के लिए रबी -2021 के लिए 21658.73 करोड़ रुपए सी.सी.एल. की हरी झंडी

6 अप्रैल 2021, चंडीगढ़आर.बी.आई ने  पंजाब के लिए रबी -2021 के लिए 21658.73 करोड़ रुपए सी.सी.एल. की हरी झंडी –  रिजर्व बैंक आफ इंडिया की तरफ से सोमवार को पंजाब में रबी मंडीकरण सीजन के लिए मौजूदा अप्रैल के अंत तक के लिए 21658.73 करोड़ रुपए की कैश क्रेडिट लिमट(सी.सी.एल.) की हरी झंडी दे दी।

इसके साथ ही राज्य सरकार की तरफ से इस सीजन के लिए 105.60 लाख टन गेहूँ की खरीद सम्बन्धी माँगी गई सी.सी.एल. का बड़ा हिस्सा केंद्रीय बैंक द्वारा जारी कर दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जारी की सी.सी.एल. राज्य सरकार को मौजूदा सीजन जो 10 अप्रैल को शुरू होकर 31 मई को खत्म होगा, के दौरान किसानों को अनाज की खरीद के बदले समय पर अदायगियां करने में सहायक होगी।

केंद्र सरकार ने गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) 1975 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है जोकि पिछले साल (1925 प्रति क्विंटल) की अपेक्षा 50 रुपए अधिक है।

Advertisement8
Advertisement

इसी दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने खाद्य और सिविल सप्लाई विभाग को यह यकीनी बनाने के निर्देश दिए हैं कि कोविड-19 महामारी के चलते अनाज की खरीद के लिए किसानों को कोई परेशानी न आए।

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement