Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में रबी बोनी 348 लाख हेक्टेयर पार

30 नवम्बर 2020, नई दिल्ली। देश में रबी बोनी 348 लाख हेक्टेयर पार – देश में चालू रबी सीजन में फसलों की बुवाई 348 लाख हेक्टेयर पार कर गई है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 334 लाख हेक्टेयर में बोनी हो गई थी। यह बोनी गत वर्ष की तुलना में 13 लाख हेक्टेयर अधिक है। कृषि मंत्रालय भारत सरकार के मुताबिक 27 नवंबर 2020 तक, कुल रबी फसलों को पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान, 334.78 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल के मुकाबले 348.24 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर बोया गया है, इस प्रकार देश में पिछले वर्ष की तुलना में 13.46 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज में वृद्धि हुई है। किसानों ने पिछले साल के 58.73 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के मुकाबले अब तक 61.64 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर तिलहनों की बुवाई की है। तिलहन के कुल क्षेत्र में औसत 4.95 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। इसमें सरसों का पिछले साल के 53.88 लाख हेक्टेयर की तुलना में 57.44 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को कवर किया गया है। अब तक पिछले वर्ष के 150.49 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के मुकाबले 151.58 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं बोया गया है। गत वर्ष के 87.80 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के मुकाबले दलहन 99.45 लाख हेक्टेयर में बोया गया हैै। वहीं मोटे अनाज का क्षेत्र पिछले साल के 28.91 लाख हेक्टेयर के मुकाबले इस बार 27.29 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में है।

देश में रबी फसलों की बुवाई

27 नवम्बर की स्थिति (लाख हे. में)

फसल सामान्य क्षेत्रबुवाई
2020-212019-20
गेहूं303.28151.58150.49
धान41.798.188.84
दलहन144.8899.4587.8
चना92.7769.3660.76
मसूर14.2411.4710.31
मोटे अनाज57.1427.3928.91
तिलहन73.1861.6458.73
सरसों59.4457.4453.88
कुल620.27348.24334.78

महत्वपूर्ण खबर : सीसीआई के खिलाफ़ आज पांच जिलों की मंडियों में सांकेतिक धरना

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile