Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

रबी 2024: फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों पर 24 हज़ार करोड़ की सब्सिडी को मंजूरी

18 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: रबी 2024: फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों पर 24 हज़ार करोड़ की सब्सिडी को मंजूरी – केंद्र सरकार ने रबी फसल सत्र 2024 (1 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025) के लिए फॉस्फेटिक और पोटैसिक (पी एंड के) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरों को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

इस फैसले से किसानों को रियायती दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें सस्ती और आसान पहुंच में खाद मिल सकेगी। इसके लिए सरकार ने लगभग 24,475.53 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है।

सरकार ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में उर्वरकों की कीमतों में हो रहे बदलावों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है, जिससे किसानों को रियायती दरों पर उर्वरक मिल सकें। 2010 से लागू पोषक तत्व आधारित सब्सिडी योजना के तहत, किसानों को 28 ग्रेड के उर्वरक उपलब्ध कराए जाते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com