Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

केंद्रीय कृषि मंत्रालय, फिक्की के बीच कृषि में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप बढ़ावा देने पीएमयू शुरू

09 सितम्बर 2022, नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्रालय, फिक्की के बीच कृषि में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप बढ़ावा देने पीएमयू शुरू – केंद्रीय कृषि मंत्रालय एवं फिक्की  के बीच संयुक्त पहल के रूप में कृषि में सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर की उपस्थिति में आज परियोजना प्रबंधन इकाई (पीएमयू) का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि कृषि क्षेत्र का सशक्त होना देश-समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कृषि सहित किसी भी क्षेत्र की प्रगति के लिए सरकार सभी के सहयोग से और बेहतर काम कर सकती है।

कृषि भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में श्री तोमर ने कहा कि सरकार अकेले ही कोई काम करें, यह आदर्श स्थिति नहीं है, बल्कि जनभागीदारी से ही कार्य बेहतर संपन्न हो सकते हैं। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) आदर्श माडल है, जिसमें सभी को फायदा होता है, संबंधित क्षेत्र की प्रगति होती है और कुल मिलाकर देश का विकास होता है।

श्री तोमर ने कहा कि व्यापारी-उद्योगपति वर्ग सशक्त व संगठित है, उनके पास सभी साधन है, ये कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहित कर सकते हैं। सरकार अपने स्तर पर एक लाख करोड़ रुपये का एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड, दस हजार नए कृषक उत्पादक संघ (एफपीओ), प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसे अनेकानेक उपायों से कृषि क्षेत्र को निरंतर मजबूत करने पर काम कर रही है। किसान संगठित हों, उनकी ताकत बढ़ें, नई तकनीक उन तक पहुंचे, वे महंगी फसलों की ओर आकर्षित हों, उपज की गुणवत्ता में वृद्धि होकर वैश्विक मानकों के अनुरूप हों, इन सब दिशा में सरकार के प्रयासों से किसान प्रवृत्त हो रहे हैं और सद्परिणाम आ रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस मौके पर कृषि सचिव श्री मनोज अहूजा, संयुक्त सचिव श्री सैमुअल प्रवीण कुमार व फिक्की के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुभ्रकांत पांडा ने भी विचार रखें। फिक्की के सलाहकार श्री भास्कर एस. रेड्डी ने पीएमयू के संबंध में प्रस्तुति दी। श्री पांडा ने श्री तोमर को ग्रीन सर्टिफिकेट भेंट किया। फिक्की की डिप्टी सेक्रेटरी जनरल सुश्री ज्योति विज ने संचालन किया। इस अवसर पर मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री अभिलक्ष लिखी व संयुक्त सचिव डा. विजयलक्ष्मी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: 5 सितंबर इंदौर मंडी भाव, प्याज में एक बार फिर आया उछाल 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )