Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

प्रधानमंत्री ने प्रेरक लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए नामित करने की अपील की

12 जुलाई 2021, नई दिल्ली । प्रधानमंत्री ने प्रेरक लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए नामित करने की अपील की – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों से अपनी पसंद के उन प्रेरक लोगों को पद्म पुरस्कार के लिए नामित करने के लिए कहा है जो जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं, लेकिन उनके बारे में ज्यादतर लोगों को जानकारी नहीं हैं। नामांकन 15 सितंबर तक खुले हैं।

एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा, ““भारत में कई प्रतिभाशाली लोग हैं, जो जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं। अक्सर, हमें उनके बारे में ज्यादा देखने या सुनने को नहीं मिलता है। क्या आप ऐसे प्रेरक लोगों को जानते हैं? आप उन्हें #PeoplesPadma के लिए नामांकित कर सकते हैं। नामांकन 15 सितंबर तक खुले हैं।”

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile