राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

धान बुवाई देश में 208 लाख हेक्टेयर पहुंची

देश में खरीफ बोनी 721 लाख हेक्टे. पार

24 जुलाई 2021, नई  दिल्ली । धान बुवाई देश में 208 लाख हेक्टेयर पहुंची – देश में खरीफ फसलों की बुवाई गत वर्ष की तुलना में पिछड़ती जा रही है। अब तक 721.36 लाख हेक्टेयर में फसलें बोयी गई है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 791.84 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बोनी हो चुकी थी। धान, दलहन, मोटे अनाज, तिलहन एवं कपास आदि सभी फसलों की बुवाई में कमी आई है।

कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी  आंकड़ों के मुताबिक अभी तक धान  की बुवाई लगभग 207.65 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हो गयी है जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 222.88 लाख हेक्टेयर में हुई थी। इसमें लगभग 15 लाख हेक्टेयर की कमी आई है। इसी प्रकार दलहन अभी तक 87.30 लाख हेक्टेयर में लगाई गयी है जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 97.19 लाख हेक्टेयर में ली गई थी। मोटे अनाज की बुवाई लगभग 110.85 लाख हेक्टेयर में हुई है जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 131.21 लाख हेक्टेयर था। इसमें भी लगभग 20 लाख हेक्टेयर की कमी आई है।

वहीं तिलहन के लिए लगभग 145.81 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज हुआ जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 162.68 लाख हेक्टेयर था। गन्ना एकमात्र फसल है जिसमें लगभग 1 लाख हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी हुई है अब तक गन्ना 53.86 लाख हेक्टेयर में बोया गया है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 52.94 लाख हेक्टेयर में इसकी बोनी हुई थी। कपास की बुवाई अब तक 108.93 लाख हेक्टेयर में हुई है जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 118.03 लाख हेक्टेयर में हुई थी। इसमें लगभग 10 लाख हेक्टेयर की कमी आयी है।

प्रमुख खरीफ फसलों की बुवाई
 इकाई : लाख हे. में  (23 जुलाई की स्थिति)
फसलसामान्य  बुवाई
 क्षेत्रइस वर्षगत वर्ष
धान395.65207.65222.88
दलहन135.2987.397.19
मोटा अनाज183.57110.85131.21
तिलहन180.03145.81162.68
गन्ना47.5353.8652.94
जूट, मेस्ता7.336.956.91
कपास123.59108.93118.03
कुल1073721.36791.84