राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में अब तक धान का रकबा 47 लाख हेक्टेयर बढ़ा

खरीफ बोनी 965 लाख हेक्टेयर पार

नई दिल्ली। देश में अब तक धान का रकबा 47 लाख हेक्टेयर बढ़ा देश में किसान खरीफ बुवाई में जुटे हुए हैं। कृषि मंत्रालय के मुताबिक 7 अगस्त तक 965.55 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है। जबकि गत वर्ष अब तक 877.52 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई थी। यह गत वर्ष की तुलना में 10 फीसदी अधिक है। वहीं गत वर्ष की तुलना में धान का रकबा 47 लाख हेक्टेयर बढ़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक देश में 6 अगस्त तक वास्तविक वर्षा 505.7 मि.मी. हुई है। वहीं केन्द्रीय जल आयोग के रिपोर्ट के मुताबकि देश के 123 जलाशयों में उपलब्ध जल भण्डार पिछले वर्ष की इस अवधि के जल भण्डार की तुलना में 108 प्रतिशत है।

कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अभी तक धान की बुवाई लगभग 321.79 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हो गयी है जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 274.19 लाख हेक्टेयर था। दलहन अभी तक 119.59 लाख हेक्टेयर में लगाई गयी है जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 114.77 लाख हेक्टेयर था। मोटा अनाज लगभग 160.43 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोया गया जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 154.77 लाख हेक्टेयर था। तिलहन के लिए लगभग 181.20 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवर हुआ जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 156.88 लाख हेक्टेयर था। गन्ने में कोई विशेष बढ़ोतरी नहीं है। लगभग 51.95 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लगाया गया जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 51.33 लाख हेक्टेयर था। कपास की बुवाई गत वर्ष की तुलना में बढ़ी है। अब तक लगभग 123.64 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज हुआ है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 118.73 लाख हेक्टेयर में कपास बोई गई थी।

Advertisement
Advertisement
फसलसामान्य क्षेत्रइस वर्ष बुवाईगत वर्ष बुवाई
धान397.29321.79274.19
दलहन128.88119.59114.77
मोटा अनाज184.89160.43154.77
तिलहन178.08181.2156.88
गन्ना48.4651.9551.33
जूट, मेस्ता7.876.956.85
कपास120.97123.64118.73
कुल1066.44965.55877.52
Advertisements
Advertisement5
Advertisement