Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

खरीफ फसलों की बुआई में जोरदार तेजी: 35 लाख हेक्टेयर बढ़ा चावल का रकबा, सोयाबीन और कपास में गिरावट

19 अगस्त 2025, नई दिल्ली: खरीफ फसलों की बुआई में जोरदार तेजी: 35 लाख हेक्टेयर बढ़ा चावल का रकबा, सोयाबीन और कपास में गिरावट – कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने खरीफ फसलों की ताज़ा बुआई रिपोर्ट जारी की है। इस वर्ष खरीफ फसलों की बुआई में कुल मिलाकर तेजी देखी गई है। सबसे अधिक उछाल चावल (धान) के क्षेत्र में हुआ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 35 लाख हेक्टेयर बढ़ा है। इसके अलावा दलहन की फसलों में भी मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, सोयाबीन और कपास जैसे तिलहन फसलों के क्षेत्र में गिरावट आई है, जो किसानों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

इस रिपोर्ट के अनुसार, कुल खरीफ बुआई क्षेत्र 1039.81 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष 1002.41 लाख हेक्टेयर था। बढ़ी हुई बुआई से कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है, खासकर धान और मोटे अनाज के उत्पादन में।

दालों की बुआई में मामूली इजाफा

इस बार, कुल दालों का क्षेत्रफल 109.52 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले वर्ष से 1.14 लाख हेक्टेयर अधिक है। मूंग व उड़द की बुआई में हल्की वृद्धि हुई, जबकि अरहर में 1.34 लाख हेक्टेयर की कमी दर्ज की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

तिलहन फसलों के रकबे में आई कमी

तिलहनों की बुआई घटकर 178.64 लाख हेक्टेयर रह गई, जो पिछले वर्ष से 6.74 लाख हेक्टेयर कम है। सोयाबीन और मूंगफली के क्षेत्रफल में गिरावट देखी गई, जबकि अरंडी के बीज में 1.21 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

गन्ना और अन्य फसलें

गन्ने का क्षेत्रफल बढ़कर 57.31 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो पिछले वर्ष से 1.64 लाख हेक्टेयर अधिक है। जूट और मेस्ता में 0.19 लाख हेक्टेयर की कमी आई है। कपास की बुआई भी घटकर 107.87 लाख हेक्टेयर रह गई, जो पिछले वर्ष से 3.24 लाख हेक्टेयर कम है।

फसलवार क्षेत्रफल (लाख हेक्टेयर में)

क्र.संफसल2025-262024-25अंतर (+/-)
1चावल398.59362.9235.67
2दालें109.52108.391.14
कअरहर42.243.54-1.34
खकुल्थी0.20.170.03
गउड़द20.8219.90.92
घमूंग33.732.760.94
ङअन्य दालें3.463.320.14
चमोठ9.148.70.45
3मोटे अनाज182.34173.229.12
कज्वार13.7413.96-0.22
खबाजरा65.6765.88-0.21
गरागी5.896.3-0.41
घमक्का92.7982.979.82
ङअन्य अनाज4.254.120.13
4तिलहन178.64185.38-6.74
कमूंगफली43.9846.07-2.09
खतिल9.2210.12-0.89
गसूरजमुखी0.610.68-0.07
घसोयाबीन119.82124.59-4.77
ङनाइजर बीज0.160.27-0.11
चअरंडी के बीज4.793.581.21
छअन्य तिलहन0.060.07-0.01
5गन्ना57.3155.681.64
6जूट व मेस्ता5.545.72-0.19
7कपास107.87111.11-3.24
कुल 1039.811002.4137.39

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com