Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

मध्यप्रदेश के किसानों को वरदान साबित हो रही एक जिला एक उत्पाद योजना, जानिए योजना के उद्देश्य 

30 मार्च 2023, नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के किसानों को वरदान साबित हो रही एक जिला एक उत्पाद योजना, जानिए योजना के उद्देश्य  – मध्यप्रदेश में सरकार द्वारा चलाई जा रही है ‘एक जिला एक उत्पाद योजना’ प्रदेश के छोटे कारीगरों, किसानों एंव मजदूरों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। इस योजना द्वारा परंपरागत उत्पादों एवं कलाओं से रोजगार के अवसर तो बढ़ ही रहे हैं, गांवों में छिपी कलाओं को विश्वभर में एक नई पहचान भी मिल रही है।

सरकार की ‘एक जिला एक उत्पाद योजना’ (One District One Product) से छोटे और परंपरागत उत्पादों को बढ़ावा मिल रहा हैं। प्रदेश के छोटे-छोटे आयामों तो विश्व भर में एक अलग पहचान और नए आयाम मिल रहे हैं। जिले के स्टार्टअप उद्यमियों एंव किसानों को रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ खुदकी एक अलग पहचान मिल रही हैं।

क्या हैं एक जिला एक उत्पाद योजना?

एक जिला एक उत्पाद योजना के बारें में अगर आप नहीं जानते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

एक जिला एक उत्पाद योजना केंद्र सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान द्वारा चलाई की गई एक योजना हैं। एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत केंद्र सरकार ने 35 राज्यों का चयन किया हैं। इस योजना के अंतर्गत हर जिले के एक उत्पाद को लेकर उसकी मर्केटिंग की जाती हैं। जिसके अंतर्गत प्रत्येक राज्य में लघु उद्योग करने वाले ग्रामीण, कारीगरों, किसानों और कलाकारों को उनके इलाके में प्रसिद्ध उत्पादों के मैन्युफैक्चरिंग के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती हैं। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इसी प्रकार मध्यप्रदेश सरकार ने भी मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर कृषि के तहत एक जिला एक उत्पाद योजना को राज्य में जारी किया। इस योजना से मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले को अपनी एक अलग पहचान मिलेगी। प्रदेश के उत्पादों की देश-विदेश में मांग होगी और किसानों व मजदूरों को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

‘एक जिला एक उत्पाद योजना‘ का उद्देश्य क्या हैं?

सरकार द्वारा राज्य में इस योजना को शुरू करने के पीछे का उद्देश्य सभी जिलों एक उत्पाद ऐसा होगा जिससे उस उत्पाद व जिले को अपनी एक विशेष पहचान मिलेगी। 

1. एक जिला एक उत्पाद योजना से देश के प्रमुख कृषि उत्पाद बनेंगे जिले की पहचान

2. मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर कृषि के अंतर्गत इन उत्पादों की गुणवत्ता, सुधार सॉर्टिंग, ग्रेडिंग, पैकिंग आदि का वैल्यू एडिशन किया जायेगा।

3. विदेशों में भी प्रदेश के कृषि उत्पादों की मांग बढ़ाने के लिए किए जायेंगे विशेष प्रयास।

4. एक जिला एक उत्पाद योजना से प्रत्येक जिले में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर |

महत्वपूर्ण खबर: बीटी कॉटन की नई दरें निर्धारित, अधिसूचना जारी

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )