राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारत–अर्जेंटीना के बीच कृषि व्यापार और तकनीकी सहयोग की नई संभावनाएं

भोपाल के समर्थ ग्रुप ने भी की भागीदारी

लेखक: सचिन बोंद्रिया

05 सितंबर 2026, रोसारियो: भारत–अर्जेंटीना के बीच कृषि व्यापार और तकनीकी सहयोग की नई संभावनाएं – भारत और अर्जेंटीना के बीच कृषि क्षेत्र में व्यापार, तकनीकी सहयोग और कारोबारी साझेदारी की नई संभावनाओं को लेकर आयोजित Santa Fe Business Forum 2026 में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों तथा अर्जेंटीना के कृषि एवं उद्योग क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों और कारोबारियों ने भाग लिया। कृषि यंत्रों के कारोबारी समर्थ ग्रुप के डायरेक्टर श्री बी. के. भाटिया ने भी इसमें भागीदारी की।

फोरम के दौरान समर्थ एग्रीकल्चर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्री बी. के. भाटिया एवं भारत के प्रतिनिधि श्री अशोक पटेल ने सांता फे के कृषि एवं उद्योग क्षेत्र के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। बैठक में कृषि मशीनरी, कृषि तकनीक, आयात-निर्यात, द्विपक्षीय व्यापार तथा भविष्य में कारोबारी साझेदारी की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में Secretary of Agriculture Ignacio Mántaras एवं Secretary of Industry Guillermo Beccani सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

समर्थ ग्रुप के डायरेक्टर श्री बी. के. भाटिया ने ‘कृषक जगत’ को बताया कि भारत और अर्जेंटीना दोनों कृषि प्रधान देश हैं। कृषि मशीनरी, आधुनिक कृषि तकनीक और कृषि आधारित व्यवसायों में दोनों देशों के बीच सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि फोरम भारतीय कंपनियों को अर्जेंटीना के बाजार और वहां के स्थानीय उद्योगों से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान कर रहा है।

उन्होंने बताया कि फोरम में विभिन्न कंपनियों एवं प्रतिनिधियों के साथ संभावित व्यापारिक सहयोग को लेकर चर्चा हुई। समर्थ ग्रुप की ओर से भारतीय कृषि क्षेत्र में उपलब्ध तकनीक एवं उत्पादों की जानकारी भी साझा की गई। कृषि यंत्रों एवं तकनीकी क्षेत्र में दोनों देशों की कंपनियों के बीच भविष्य में कारोबारी सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार हुआ।
पांच दिवसीय Santa Fe Business Forum 2026 का आयोजन 31 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक Argentina में किया गया । यह एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं बिजनेस फोरम है, जिसमें विभिन्न देशों के International Buyers और व्यवसायों को व्यापारिक साझेदारी, निवेश तथा निर्यात के अवसर तलाशने के लिए मंच  मिला  है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture