Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

नाफेड गुजरात में खरीफ मौसमी प्याज की खरीद शुरू करेगा

09 मार्च 2023, नई दिल्ली: नाफेड गुजरात में खरीफ मौसमी प्याज की खरीद शुरू करेगा – भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नाफेड) भारत सरकार के निर्देश पर गुजरात में प्याज की गिरती कीमतों के मुद्दे को हल करने के लिए खरीफ मौसमी प्याज की खरीद शुरू करेगा। भारत सरकार के इस कदम से राज्य में प्याज के बाजार में स्थिरता आयेगी।

राज्य में खरीफ मौसम के अंत में प्याज की कीमतों में गिरावट के कारण स्थिति का जायजा लेते हुए उपभोक्ता मामलों के विभाग ने नाफेड को गुजरात के तीन प्रमुख बाजारों से प्याज की खरीद शुरू करने का निर्देश दिया है। नाफेड भावनगर (महुआ), गोंदल और पोरबंदर में 9 मार्च, 2023 से प्याज की खरीद शुरू करेगा।

राज्य में प्याज की गिरती कीमतों से किसानों को तत्काल राहत देने के लिए भारत सरकार द्वारा इसकी योजना बनाई गई है। सरकार ने किसानों से अनुरोध किया है कि वे इन केंद्रों पर बेहतर दर का लाभ उठाने के लिए खरीद केंद्रों पर अपनी अच्छी गुणवत्ता और सूखे स्टॉक लाएं। किसानों को भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा। आवश्यकतानुसार समय-समय पर और भी केंद्र खोले जायेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: मौजूदा गेहूं खरीद सीजन में किसानो को क्या रेट मिलने की उम्मीद करनी चाहिए ?

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )