Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

मुकेश अंबानी की रिलायंस उत्तर प्रदेश में करेगी 75 हजार करोड़ का निवेश

यूपी 5 वर्षों के भीतर ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा- मुकेश अंबानी

10 फरवरी 2023, लखनऊ: मुकेश अंबानी की रिलायंस उत्तर प्रदेश में करेगी 75 हजार करोड़ का निवेश – देश की सबसे बड़ी कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी ने अगले चाल वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश में 75 हजार करोड़ रु के निवेश की घोषणा की है। इस निवेश से करीब 1 लाख नए रोजगार पैदा होने का अनुमान है। लखनऊ में आयोजित “यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट” में बोलते हुए मुकेश अंबानी ने दावा किया कि 5 वर्षों के भीतर ही उत्तर प्रदेश 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

 रिलायंस उत्तर प्रदेश में 10 GW की रिन्यूबल एनर्जी क्षमता को स्थापित करेगा। यह उत्तर प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी अक्षय ऊर्जा परियोजना होगी। कंपनी ने यूपी में बायो-गैस एनर्जी बिजनेस में उतरने की घोषणा भी की। इस पर मुकेश अंबानी ने कहा कि बायो-गैस से पर्यावरण में सुधार तो होगा ही किसानों को भी बड़ा लाभ होगा। “हमारे किसान अन्न दाता तो हैं ही, अब ऊर्जा दाता भी बनेंगे”

राज्य के गांवों और छोटे शहरों में किफायती शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के लिए रिलायंस ने जियो प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से दो पायलट प्रोजेक्ट्स जियो-स्कूल और जियो-एआई-डॉक्टर की भी घोषणा की। इसके साथ ही यूपी के कृषि और गैर-कृषि उत्पादों की सोर्सिंग को कई गुना बढ़ाने का इरादा भी मुकेश अंबानी ने जताया। इससे किसानों, स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और छोटे व मझौले उद्योगों को फायदा मिलेगा। मुकेश अंबानी ने 2023 के अंत तक यूपी के सभी शहरों में 5जी रोलआउट करने की बात भी कही। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मुकेश अंबानी ने कहा कि “नए भारत के लिए उत्तर प्रदेश आशा का केंद्र बन गया है। नोएडा से गोरखपुर तक, लोगों में जोश और उत्साह दिख रहा है। हम सब साथ मिलकर भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य को भारत के सबसे समृद्ध राज्यों में से एक में बदल देंगे”

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (08 फरवरी 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )