Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

धान पर एमएसपी: जानिए नए रेट और अब तक का भुगतान

07 दिसंबर 2024, नई दिल्ली: धान पर एमएसपी: जानिए नए रेट और अब तक का भुगतान – केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन सीजन (KMS) 2024-25 के लिए धान (सामान्य) का एमएसपी ₹2,300 प्रति क्विंटल और धान (ग्रेड-ए) का एमएसपी ₹2,320 प्रति क्विंटल तय किया गया था। यह रेट खरीफ विपणन सीजन 2024-25 के लिए लागू है।

धान की खरीद पर अब तक का भुगतान

श्री ठाकुर ने जानकारी दी कि 1 दिसंबर 2024 तक सरकार ने धान की खरीद के लिए किसानों को ₹65,695 करोड़ का भुगतान किया है। यह राशि खरीफ सीजन के दौरान किए गए धान के खरीद कार्यों के तहत किसानों को दी गई है।

धान भारत की प्रमुख फसल है, जिसका उत्पादन खरीफ सीजन में बड़े पैमाने पर होता है। एमएसपी किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और कृषि आय को स्थिर रखने का माध्यम है। धान के लिए तय किए गए यह रेट और अब तक किए गए भुगतान किसानों की आर्थिक स्थिति पर असर डालने वाले हैं। इससे खरीफ सीजन में उत्पादन और खरीद प्रक्रिया में तेजी आएगी।

यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब के माध्यम से दी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com