Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

‘मियाजाकी’ दुनिया का सबसे मंहगा बिकने वाला आम, कीमत जानकर हो जायंगे हैरान? क्या हैं इसमें खास बात

31 जुलाई 2023, नई दिल्ली: ‘मियाजाकी’ दुनिया का सबसे मंहगा बिकने वाला आम, कीमत जानकर हो जायंगे हैरान? क्या हैं इसमें खास बात – आम एक मौसमी फल हैं जो गर्मियों के मौसम में होता हैं। भारत में आम अपनी किस्मों, स्वाद और गुणों के कारण काफी मशहूर हैं। इन दिनों आम की एक किस्म की काफी चर्चा हो रही हैं। इस किस्म के आम की कीमत को सुनकर आपका दिमाग चकरा जायेगा। आप सोच में पड़ जायेंगे कि आखिर इतना मंहगा आम कोई कैसे खा सकता हैं। दरअसल मियाजकी आम की कीमत बाजार में 2.70 लाख रूपये किलों तक हैं।

मियाजाकी आम मूल रूप से जापान से आए थे। इन आमों का नाम भी जापान के शहर मियाजाकी के नाम पर रखा गया हैं, जहां वे मुख्य रूप से उगाए जाते हैं। मियाजाकी शहर जापान के दक्षिण भाग में स्थित है और यह अपनी गर्म  जलवायु के लिए जाना जाता हैं। मियाजाकी शहर का मौसम इस आम के लिए बिल्कुल अनुकूल हैं। इसीलिए यह आम जापान में मुख्य रूप से उगाये जाते हैं।

मियाजाकी आम की विशेषताएं-

मियाजकी आम बाकि आमों की तहर रंग में पीला या हरा न होते हुए गहरे बैंगनी रंग का होता हैं और यह स्वाद में बेहद मीठे और रसीले होते है। इस आम में एंटीऑक्साइड, फोलिक एसिड और बीटा-कैरोटिन जैसे गुण होते हैं।  यह आम अप्रैल से अगस्त के बीच में उगता है। मियाजाकी आम का वजन लगभग 350 ग्राम से 900 ग्राम के बीच हो सकता हैं। इसके साथ ही यह जापान में बिकने वाले सबसे मंहगे फलों में एक हैं। रिपोर्टस के अनुसार इस किस्म की शुरूआती कीमत 8600 रूपये हैं। अंतररार्ष्ट्रीय बाजार में यह आम 2 लाख 70 हजार रूपये किलो तक बिका हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
क्या भारत में भी हो सकती हैं मियाजाकी आम की खेती?

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं और यहां कई प्रकार की कृषि जलवायु देखने को मिलती हैं। इसलिए दुनिया की कोई भी फसल भारत में की जा सकती हैं। हालांकि मियाजाकी आम की खेती थोड़ी मुश्किल हैं। लेकिन तकनीकी चीजों का भरपूर उपयोग कर भारतीय लोगों ने भारत में मियाजाकी आम आम को उगाकर कमाल कर दिया हैं। ऐसे कई भारतीय हैं जिन्होंने मियाजाकी आम की खेती भारत में की हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

झारखंड के जमताड़ा में रहने वाले ऐसे ही एक किसान अरिंदम और उनके भाई अनिमेष चक्रवर्ती हैं, जिन्होंने मियाजाकी आम की खेती करके कमाल कर दिखाया हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश जबलपुर के चरगवां रोड पर संकल्प परिहार के बगीचे में भी मियाजाकी आम के पेड़ हैं। जबलपुर के इस बगीचे में एक बागवानी दंपति इस अनोखे आम की खेती करते हैं और हर साल यह आम पेंड़ों में लगते भी हैं। मंहगे और अनोखे होने के कारण दंपति को इन आमों को चोरी होने से बचाने के लिए गार्ड और कुत्तों को भी तैनात करना पड़ता हैं। 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )