Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आयुष मंत्रालय ने योग 2023 के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित किए

07 मार्च 2023, नई दिल्ली: आयुष मंत्रालय ने योग 2023 के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित किए – आयुष मंत्रालय ने योग 2023 के लिए प्रधान मंत्री पुरस्कारों के लिए आवेदन/नामांकन आमंत्रित किए हैं। ये पुरस्कार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर योग के विकास और प्रोत्‍साहन के लिए किए गए अनुकरणीय योगदान को मान्यता देते हैं। दो राष्ट्रीय पुरस्कार भारतीय मूल की संस्थाओं को और दो अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार भारतीय/विदेशी मूल की संस्थाओं को दिए जाएंगे। विजेताओं की घोषणा 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-21 जून 2023 के अवसर पर की जाएगी।

वर्ष 2023 के पुरस्कारों के लिए आवेदन/नामांकन प्रक्रिया वर्तमान में माईगोव प्लेटफॉर्म (https://innovateindia.mygov.in/pm-yoga-awards-2023/) पर होस्ट की गई है। इसके लिए लिंक आयुष मंत्रालय की वेबसाइट और राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर भी उपलब्ध है। इस वर्ष के पुरस्कारों के लिए आवेदन/नामांकन प्रक्रिया 31 मार्च 2023 तक खुली रहेगी।

पुरस्‍कारों के चयन के  लिए आयुष मंत्रालय द्वारा दो समितियों अर्थात् स्क्रीनिंग समिति और मूल्यांकन समिति (जूरी) का गठन किया जाएगा। मूल्यांकन समिति (जूरी) की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव द्वारा की जाती है और इसके सदस्यों में प्रधानमंत्री के सलाहकार, विदेश सचिव, आयुष मंत्रालय के सचिव सहित अन्य व्‍यक्ति शामिल होते हैं। यह पुरस्कारों के प्राप्तकर्ताओं को अंतिम रूप देने के लिए चयन और मूल्यांकन मानदंड तय करता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आयुष मंत्रालय वैश्विक रूप से बड़े पैमाने पर सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करके इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को आयोजित करने की योजना बना रहा है। मंत्रालय डब्‍ल्‍यूएचओ एमयोगा ऐप, नमस्ते ऐप, वाई-ब्रेक एप्लिकेशन और विभिन्न जन-केंद्रित गतिविधियों और कार्यक्रमों का उपयोग करके योग के लाभों का व्‍यापक प्रचार करेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (06 मार्च 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )