Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे मंत्री शिवराज सिंह, 1 जुलाई को अरुणाचल के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगे

30 जून 2026, नई दिल्ली: आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे मंत्री शिवराज सिंह, 1 जुलाई को अरुणाचल के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगे – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे पर हैं। इस दौरान वे आज (30 जून) असम की राजधानी गुवाहाटी में बाढ़ की स्थिति को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं, 1 जुलाई को वे अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लेंगे।

केंद्र सरकार पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। राहत और पुनर्वास कार्यों को तेज करने तथा प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को मौके पर भेजा गया है।

आज गुवाहाटी में होगी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठको

शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी पहुंचकर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में असम और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ से फसलों, गांवों और बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान की समीक्षा की जाएगी। साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति और आगे की जरूरतों पर विस्तार से चर्चा होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

1 जुलाई को अरुणाचल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

असम में समीक्षा बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे हवाई और जमीनी सर्वे के माध्यम से प्रभावित गांवों, खेतों और राहत शिविरों की स्थिति का निरीक्षण करेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

दौरे के दौरान शिवराज सिंह चौहान बाढ़ प्रभावित किसानों, स्थानीय निवासियों, महिला समूहों और युवाओं से भी सीधे संवाद करेंगे। वे यह जानने का प्रयास करेंगे कि अब तक पहुंचाई गई राहत कितनी प्रभावी रही है और किन क्षेत्रों में तत्काल अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता है।

मुआवजा, फसल बीमा और पुनर्वास पर होगी चर्चा

अरुणाचल प्रदेश दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री राज्य सरकार के मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे। बैठक में बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का आकलन, किसानों को मुआवजा और फसल बीमा भुगतान, क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों और तटबंधों की मरम्मत तथा ग्रामीण बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

केंद्र सरकार का कहना है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को तेज करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि प्रभावित लोगों और किसानों को जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture