Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

तेलंगाना के किसानों को बड़ी राहत, MSP पर 1.25 लाख मीट्रिक टन फसलों की खरीद को मंजूरी   

13 मार्च 2026, नई दिल्ली: तेलंगाना के किसानों को बड़ी राहत, MSP पर 1.25 लाख मीट्रिक टन फसलों की खरीद को मंजूरी  – किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार ने एक और बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्र  शिवराज सिंह चौहान ने तेलंगाना सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत रबी 2026 सीजन के लिए कुल 1,25,855 मीट्रिक टन फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जाएगी।

यह खरीद मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत की जाएगी, जिसमें 29,860 मीट्रिक टन चना, 37,020 मीट्रिक टन उड़द, 55,285 मीट्रिक टन मूंगफली और 3,690 मीट्रिक टन सूरजमुखी की खरीद शामिल है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह द्वारा दी गई इन स्वीकृतियों का कुल मूल्य 894 करोड़ रुपये से अधिक होगा।

श्री चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य दिलाना और उन्हें बाजार के उतार-चढ़ाव से सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति न केवल तेलंगाना के किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करेगी, बल्कि दलहन और तिलहन फसलों के उत्पादन को भी नई गति देगी। हमारा लक्ष्य है कि देश के हर किसान को उसकी मेहनत का पूरा सम्मान और मूल्य मिले।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। उनका कहना है कि यह निर्णय किसानों को मजबूरी में औने-पौने दामों पर बिक्री से राहत और आर्थिक सुरक्षा दोनों प्रदान करेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस कदम से तेलंगाना में चना, उड़द, मूंगफली और सूरजमुखी के उत्पादकों को सीधा लाभ मिलेगा तथा राज्य के कृषि क्षेत्र में स्थायित्व, सुरक्षा और समृद्धि को नई दिशा मिलेगी। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture