कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: ट्रैक्टर मॉडल I धान खरीदी I कपास फसल I जैव उर्वरक I गंगा नदी I संबल योजना
09 दिसंबर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…
1. ₹5 लाख के तहत उपलब्ध 67 ट्रैक्टर: भारतीय किसानों के लिए किफायती समाधान
भारत में, किसानों के लिए ₹5 लाख के तहत लगभग 67 ट्रैक्टर मॉडल उपलब्ध हैं, जो विभिन्न कृषि जरूरतों के लिए उपयुक्त हैं। इस मूल्य सीमा में प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियां कैप्टन, सोनीलिका, वीएसटी, एसी, महिंद्रा, स्वराज, मेस्सी फर्ग्यूसन, पावरट्रैक, इंडो फार्म, फोर्स, कुबोटा, न्यू होलैंड, प्रीतऔर सोलीस जैसी कंपनियों के ट्रैक्टर शामिल हैं, जो भारतीय किसानों के लिए एक व्यापक चयन प्रदान करती हैं। पूरी खबर पढ़े….
2. लोकसभा में एमएसपी पर चर्चा: फसलों के समर्थन मूल्य में बड़ा इजाफा
लोकसभा में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने किसानों को उनकी लागत पर 50% लाभ जोड़कर एमएसपी तय करने का फैसला किया है। उन्होंने पूर्व की सरकारों पर एमएसपी को लेकर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया। पूरी खबर पढ़े….
3. कपास अनुसंधान संस्थान ने पूरे किए 100 साल: किसानों और उद्योगों के लिए नई तकनीक का वादा
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के केंद्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (सिरकॉट) ने अपने शताब्दी समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान की उपलब्धियों को रेखांकित किया और कपास की खेती और प्रसंस्करण में नई तकनीकों को अपनाने की दिशा में काम करने पर जोर दिया। पूरी खबर पढ़े….
4. मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. मोहन यादव का एक साल
समय, काल, परिस्थिति पर किसी का वश नहीं चलता, ठीक एक साल पहले यानि दिसंबर के शुरूआती दिनों में मध्य प्रदेश की राजनीति में शिवराज सिंह चौहान सबसे बड़ा नाम हुआ करते थे मध्यप्रदेश की पूरी राजनीति उनके आसपास ही सिमटी हुई थी, लेकिन उसी दिसंबर में वक्त बदला भाजपा के विधायक दल की बैठक शुरू होने से पहले मोहन यादव पांचवी पंक्ति में बैठे थे, चंद मिनट बाद वे प्रथम पंक्ति के सबसे अहम किरदार हो गए। पूरी खबर पढ़े….
5. जैव उर्वरक का प्रयोग और उनके लाभ
जैव उर्वरक ऐसे पदार्थ होते हैं जिनमें सूक्ष्म जीव होते हैं, जो पौधों को आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति बढ़ाकर पौधों और पेड़ों की वृद्धि को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इसमें जीवित जीव शामिल हैं जिनमें माइकोरिज़ल कवक, नीले-हरे शैवाल और बैक्टीरिया शामिल हैं। माइकोरिज़ल कवक पौधे के लिए कार्बनिक पदार्थों से खनिजों को प्राथमिकता देते हैं जबकि साइनोबैक्टीरिया नाइट्रोजन स्थिरीकरण की विशेषता रखते हैं। पूरी खबर पढ़े….
6. आखिर कौन है ‘गंगा’ का गुनहगार ?
भारत जैसे धर्मपरायण देश में गंगा, गायत्री और गाय पवित्रता और शुचिता के अंतिम मापदंड माने जाते हैं। समग्र लोक इससे जुड़ा है। ऐसे में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण की टिप्पणी जिसमें कहा गया है कि प्रयागराज में गंगा का पानी इतना प्रदूषित हो गया है कि वह आचमन करने लायक भी नहीं रह गया है। हमारे नागरिक सरोकार और धार्मिक चिंता को बढ़ाने वाला है। कुछ ही माह बाद यानी जनवरी 2025 की पौष पूर्णिमा से प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत होने वाली है। पूरी खबर पढ़े….
7. संबल योजना: 225 करोड़ की राहत राशि श्रमिक परिवारों के खातों में अंतरित
मध्यप्रदेश में श्रमिकों के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना (संबल), जिसे श्रमिकों की आपात स्थितियों में आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से 2018 में शुरू किया गया था, के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को 10,236 श्रमिक परिवारों के बैंक खातों में 225 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित किए। इस योजना का उद्देश्य श्रमिकों को मुश्किल समय में सहारा देना और उनके परिवारों को राहत प्रदान करना है। पूरी खबर पढ़े….
8. सराफ के सुर्ख टमाटरों का उत्कृष्ट उत्पादन बना सुर्खियां
कहते हैं टमाटर का रोज़ाना सेवन करने से सेहत अच्छी रहती है और गाल टमाटर की भांति सुर्ख हो जाते हैं। खरगोन जिले के कसरावद निवासी श्री शरद उर्फ शंभू सराफ क्षेत्र के ऐसे उन्नत कामयाब किसान हैं, जिनके द्वारा परम्परागत खेती को गौण रखकर प्रति वर्ष गुणवत्तायुक्त सुर्ख टमाटर का उत्कृष्ट उत्पादन प्राथमिकता से लिया जाता है,जो क्षेत्र में सुर्खियां बन जाता है। पूरी खबर पढ़े….
9. धान बेचने के लिए तैयार हो जाएं किसान, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की घोषणा
मध्यप्रदेश में खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की प्रक्रिया 2 दिसंबर से शुरू हो गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने जानकारी दी कि धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान के लिए 2320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। पूरी खबर पढ़े….
10. जलवायु परिवर्तन के खतरे में किसान! जानिए कैसे हो रही है तैयारी
जलवायु परिवर्तन कृषि क्षेत्र के लिए एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। बढ़ते तापमान, बदलते मौसम और अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदाओं ने किसानों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। इसके प्रभावों से निपटने और किसानों को सक्षम बनाने के लिए भारत में कई योजनाएँ और शोध परियोजनाएँ चलाई जा रही हैं। पूरी खबर पढ़े….