राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: रबी फसल बुआई I केन-बेतवा परियोजना I मक्का की खेती I खाद्यान्न उत्पादन 2025

31 दिसंबर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. रबी फसलों की बुआई 30 दिसंबर 2024 तक: 614 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खेती

Advertisement
Advertisement

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने रबी फसलों की बुआई के ताज़ा आंकड़े जारी किए हैं। 30 दिसंबर 2024 तक देशभर में कुल 614.94 लाख हेक्टेयर भूमि पर रबी फसलों की बुआई की गई है। यह पिछले वर्ष के 611.80 लाख हेक्टेयर से अधिक है। पूरी खबर पढ़े….

2. आईसीएआर में वैज्ञानिकों की नियुक्तियों पर आरोप निराधार: संगठन ने दी सफाई

Advertisement8
Advertisement

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने कृषि वैज्ञानिकों की नियुक्तियों में अनियमितताओं के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। ये आरोप 27 दिसंबर 2024 को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में लगाए गए थे, जिसमें आईसीएआर की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए और जांच की मांग की गई थी।पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3. कृषि मंत्रालय ने रबी फसलों की बुवाई के जारी किए आंकड़े 

देश में गेहूं बुवाई का रकबा चालू रबी सीजन में 2.15 फीसदी बढ़कर 319.74 लाख हेक्टेयर पहुंच गया। पिछले सीजन में यह 313 लाख हेक्टेयर था। इस दौरान कुल 614 लाख हेक्टेयर से अधिक में रबी फसलों की बुवाई की गई। हालांकि, तिलहन का रकबा 5.14 फीसदी घटकर 96.15 लाख हेक्टेयर रह गया। पूरी खबर पढ़े….

4. केन-बेतवा नदी जोड़ने की परियोजना

नदियों को आपस में जोड़ने की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान मद्रास प्रेसीडेंसी के मुख्य अभियंता सर आर्थर कॉटन ने पहली बार 1919 में नदियों को जोड़ने का प्रस्ताव रखा था। स्वतंत्रता के बाद, लेकिन भारतीय नदियों को आपस में जोड़ने के विचार को कुछ दशक पहले एम. विश्वेश्वरैया, के.एल. राव और डी.जे. दस्तूर द्वारा स्वतंत्र रूप से पुनर्जीवित किया गया था। पूरी खबर पढ़े….

5. भारत में मक्का की खेती का भविष्य

Advertisement8
Advertisement

हरित क्रांति के जनक, नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. नॉर्मन ई. बोरलॉग, ने कहानी कि “पिछले दो दशकों में चावल और गेहूं में क्रांति देखी गई, अगले कुछ दशकों को मक्का युग के रूप में जाना जाएगा”। भारत में मक्का की खेती, बढ़ती घरेलू मांग, निर्यात वृद्धि की संभावना और उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकारी पहलों के कारण भविष्य में एक आशाजनक व्यावसायिक अवसर प्रस्तुत करती है। पूरी खबर पढ़े….

6. नए शिखर पर पहुंचेगा खाद्यान्न उत्पादन 2025 में, कृषि क्षेत्र को 4% वृद्धि की उम्मीद

भारत 2025 में खाद्यान्न उत्पादन के नए शिखर को छूने के लिए तैयार है। अनुकूल मानसून के चलते खरीफ फसलों का रिकॉर्ड उत्पादन अनुमानित है, लेकिन दालों और तिलहन में आत्मनिर्भरता की चुनौती अब भी बनी हुई है। कृषि मंत्रालय के प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, 2024-25 में खरीफ फसलों का उत्पादन 164.7 मिलियन टन तक पहुंच सकता है। पूरी खबर पढ़े….

7. पीएम सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसानों के लिए जरूरी खबर

 पीएम सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसानों के लिए यह जरूरी खबर है कि यदि उन्होंने  अब तक फॉर्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण नहीं कराया है तो फौरन करा लें वरना पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाले 2 हजार रुपये से आप वंचित रह जाएंगे.  फार्मर रजिस्ट्री 31 दिसंबर 2024 तक की जाएगी. रजिस्ट्रेशन करने वाले किसानों को कई अन्य फायदे भी मिलेंगे. पूरी खबर पढ़े….

8. फसल बीमा के लिए 31 दिसंबर अंतिम तिथि

 जिले के कृषक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी मौसम 2024-25 में अधिसूचित फसलों के बीमे के लिए 31 दिसंबर अंतिम तिथि है । उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास इंदौर ने बताया कि शासन के निर्देश अनुसार बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। कृषकगण निर्धारित तिथि तक संबंधित बैंकों , सहकारी समिति, सीएससी सेंटर में अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं। पूरी खबर पढ़े….

9. निर्भय त्यागी का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन

 कृषि विज्ञान केंद्र खरगोन में पदस्थ डॉ. एस. के. त्यागी वैज्ञानिक (उद्यान विज्ञान) के पुत्र श्री निर्भय त्यागी का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। निर्भय त्यागी ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी, तिरुवनंतपुरम से बी.टेक. (इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) से करने के बाद इन्होंने एमएस की डिग्री कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट  ऑफ टेक्नोलॉजी, अमेरिका से की है। पूरी खबर पढ़े….

10. कृषक पुत्र चौहान को मिली अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि

ग्राम छोटी खरगोन के किसान श्री गोपाल सिंह चौहान के पुत्र श्री संजय सिंह चौहान को भारतीय जीवन बीमा निगम में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए लगातार पांचवीं बार अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल हुई है। इस उपलब्धि पर श्री चौहान को गत दिनों भारतीय जीवन बीमा निगम की खरगोन शाखा द्वारा सम्मानित किया गया। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement