Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारत ने अब तक का उच्चतम इथेनॉल उत्पादन किया हासिल: प्रह्लाद जोशी

27 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: भारत ने अब तक का उच्चतम इथेनॉल उत्पादन किया हासिल: प्रह्लाद जोशी – खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि देश ने अपना अब तक का उच्चतम इथेनॉल उत्पादन हासिल कर लिया है, जो लगभग दो सौ 50 इथेनॉल डिस्टिलरीज से एक हजार छह सौ 33 करोड़ लीटर तक पहुंच गया है। आज नई दिल्ली में दो दिवसीय भारत-चीनी और जैव-ऊर्जा सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए, श्री जोशी ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2030 के लिए पांच प्रतिशत बायोडीजल लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने यह भी बताया कि ई-20 कार्यक्रम के तहत 2जी और 3जी संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। जिसका लक्ष्य इस वर्ष के अंत तक 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण प्राप्त करना है।

श्री जोशी ने कहा कि गन्ने का उत्पादन 40 प्रतिशत बढ़ा है और पैदावार 19 प्रतिशत बढ़ी है। यह क्षेत्र देश भर में लगभग 55 मिलियन किसानों का समर्थन करता है। श्री जोशी ने कहा कि सरकार ने पिछले साल 19 हजार सात सौ 44 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन शुरू किया था, जिसका लक्ष्य भारत को हरित हाइड्रोजन के उत्पादन, उपयोग और निर्यात के लिए एक वैश्विक केंद्र बनाना था।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com