Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आईसीएआर-सिफरी ने मत्स्य विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

06 मार्च 2023, नई दिल्ली: आईसीएआर-सिफरी ने मत्स्य विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए – केंद्रीय अंतर्देशीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, बैरकपुर ने कांगसबाती जलाशय, बांकुड़ा, पश्चिम बंगाल में पिंजरा पालन के लिए 1 मार्च  2023 को पश्चिम बंगाल सरकार के मत्स्य निदेशालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) के हिस्से के रूप में, 32 आईसीएआर-सिफरी जीआई केज(GI Cage)  Ò में टेबल फिश प्रोडक्शन के साथ कांगसबाती जलाशय में केज कल्चर गतिविधियां शुरू की जाएंगी । इस विकास परियोजना का उद्देश्य पिंजरा मछली पालन में टेबल फिश उत्पादन का प्रसार करना है; मत्स्य निदेशालय, संसाधन उपयोगकर्ता समुदायों और सहकारी समितियों की क्षमता को मजबूत करना था। ICAR-CIFRI GI Cage Ò भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के नाम से एक पंजीकृत ट्रेडमार्क है।

श्री बिप्लब रॉय चौधरी, प्रभारी मंत्री, मत्स्य पालन, पश्चिम बंगाल सरकार इस अवसर पर उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

समझौता ज्ञापन पर डॉ. बीके दास, निदेशक, भारतीय अनुसंधान परिषद (आईसीएआर)-सेंट्रल इनलँड फिशरीज रिसर्च इन्स्टिट्यूट (सिफरी) और डॉ. विश्वनाथ, आईएएस, निदेशक, मत्स्य पालन विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने संबंधित संगठनों के लिए हस्ताक्षर किए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

डॉ. बीके दास ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में संस्थान द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न गतिविधियों और आजीविका वृद्धि कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

श्री ए. सिंह, आईएएस, सचिव; मत्स्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. शमिक दास; इस अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों सहित आईसीएआर-सिफरी के वैज्ञानिक उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (04 मार्च 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )