Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

सरकार की निर्यात नीति से प्याज किसानों की आय में भारी गिरावट

25 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: सरकार की निर्यात नीति से प्याज किसानों की आय में भारी गिरावट – केंद्र सरकार साल 2023 में प्याज की घरेलू बाजार में कीमतों को कम करने के लिए विभिन्न कदम उठा चुकी हैं। केंद्र सरकार ने सबसे पहले 19 अगस्त 2023 को प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगा दिया। इसके बाद भी कीमतें स्थिर न होने पर सरकार ने 8 दिसंबर को 31 मार्च 2024 तक प्याज के निर्यात पर ही प्रतिबंध लगा दिया।

केंद्र के इस निर्णय से प्याज की राष्ट्रीय औसत कीमतों में 13 फीसदी गिरावट देखने को मिली हैं। प्याज किसानों ने सरकार के इस कदम पर सवाल उठाते हुए कहा हैं कि इससे उनको   नुकसान होगा। इस प्रतिबंध से नाराज महाराष्ट्र के किसानों ने हाल ही में सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शन भी किया था। तब सरकार ने किसानों को सांत्वना दी कि सरकार किसानों का किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होने देगी। जिसको लेकर सरकार ने प्याज की खरीदी को शुरू किया।

महाराष्ट्र राज्य के प्याज उत्पादक संघ के अध्यक्ष भरत दिघोले ने सरकार के प्याज निर्यात पर सीमा शुल्क और प्रतिबंध के निर्णय पर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारत की स्थिति का लाभ उठाने के बजाय, हम निर्यात को प्रतिबंधित कर रहे हैं। इसके बजाय सरकार को बुनियादी ढाँचा प्रदान करना चाहिए और निवेश को बढ़ावा देना चाहिए ताकि किसानों के पास उच्च गुणवत्ता वाले  भंडार गृह उपलब्ध  हो सकें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की आय हो रही प्रभावित

सरकार द्वारा लिए निर्णय का असर तो दिखाई देने लगा हैं। प्याज की घरेलू बाजार में कीमतें भी गिरने लगी हैं। लेकिन इसका सीधा असर किसानों की आय पर पड़ रहा हैं। घरेलू बाजार में प्याज की कीमतों को कम करने के लिए सरकार ने सभी प्याज व्यापारियों व कंपनियों को भी प्याज के रेट कम करने को कहा हैं तो ट्रेडर किसानों से कम दाम में प्याज को खरीदेगा। इससे किसानों को प्याज के कम दाम मिलेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्याज के दाम कम होने से उपभोक्ताओं को तो फायदा होगा लेकिन उन किसानों का क्या जो प्याज को अच्छे भाव में बेचने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

एक महीने में प्याज के दामों में 13% की कमी

कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के आंकड़े साफ जाहिर कर रहे हैं कि प्याज के दामों में नवंबर 2023 की तुलना में दिसंबर 2023 में काफी गिरावट आई हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक दिसबंर 2023 में प्याज की औसत कीमत 3935.56 रूपये प्रति क्विंटल हैं। जबकि नवंबर 2023 में प्याज की औसत कीमत 4547.19 रूपये प्रति क्विंटल थी। अगर दोनो महीने के प्याज की औसत कीमतों की तुलना की जाये तो पिछले महीने यानि नवंबर 2023 में और इस महीने यानि मध्य दिसंबर 2023 में 13 प्रतिशत की औसत गिरावट दर्ज की गई हैं। दिसंबर के अंत तक प्याज का दाम कुल 25-30 प्रतिशत गिर सकता हैं। 

बुनियादी ढांचे की मांग

भारत दुनिया का सबसे बड़ा प्याज उत्पादक देश हैं। भारत में प्याज का सबसे ज्यादा उत्पादन महाराष्ट्र में होता हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, बिहार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, और हरियाणा में प्याज का उत्पादन किय़ा जाता हैं।

भारत से प्याज कई देशों में निर्यात होता हैं। भारत के यह प्रमुख प्याज निर्यातक देश जैसे- बांग्लादेश, मलेशिया, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात, नेपाल और इंडोनेशिया हैं। एपीडा के मुताबिक दुनिया भर में प्याज की मांग है। भारत द्वारा गत वित्त वर्ष 2022-23 में ₹4,522.79 करोड़ ($561.38 मिलियन) मूल्य का 25.25 लाख टन ताज़ा प्याज निर्यात किया गया था ।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)