Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

अक्टूबर के पहले हफ्ते में कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट; पढ़े आज का अपडेट  

01 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली: अक्टूबर के पहले हफ्ते में कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट; पढ़े आज का अपडेट – देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिज़ाज एक बार फिर से करवट ले रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 30 सितंबर से लेकर 6 अक्टूबर 2025 तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तूफान और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने वाला है। खास तौर पर पश्चिम भारत, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है, वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।

मौसम प्रणालियों की स्थिति – कहां क्या बन रहा है?

कच्छ की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय है, जो धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए उत्तर गुजरात तट और फिर उत्तरी अरब सागर की ओर जाएगा। इसके चलते सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय इलाकों में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में भी हलचल तेज हो गई है। उत्तरी अंडमान सागर में एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बन गया है, जिसके प्रभाव से 1 अक्टूबर को मध्य बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। यह सिस्टम 3 अक्टूबर को दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट को पार कर सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मध्य भारत से उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन फैली हुई है, जिससे इन इलाकों में भी बारिश का दौर तेज़ हो सकता है। 4 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे पहाड़ी राज्यों में बारिश बढ़ेगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

देश के अलग-अलग हिस्सों का विस्तृत मौसम पूर्वानुमान

पश्चिम भारत

सौराष्ट्र और कच्छ में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना है। कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा: 3-4 अक्टूबर को बारिश के साथ गरज-चमक और तेज़ हवाएं चल सकती हैं।

पूर्व और मध्य भारत

ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार: 2 से 6 अक्टूबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश के आसार। मध्य प्रदेश में 4 और 5 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में लगातार तीन दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है। इन क्षेत्रों में हवा की गति 40-50 किमी/घंटा तक हो सकती है, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है।

 उत्तर-पश्चिम भारत

राजस्थान और उत्तर प्रदेश: 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बिजली और तूफान की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड: 4 से 6 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना।

पूर्वोत्तर भारत

असम और मेघालय: 3 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश के आसार है। अगले 4-5 दिनों तक क्षेत्र में मध्यम से भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी।

दक्षिण भारत

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, रायलसीमा और कर्नाटक: 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। हवाएं 30-40 किमी/घंटा की गति से चल सकती हैं, जिससे कुछ इलाकों में नुकसान की संभावना भी है।

दिल्ली-NCR का मौसम कैसा रहेगा?

30 सितंबर को: दिल्ली और एनसीआर में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है। हवा की गति 30-50 किमी/घंटा तक रह सकती है।

1 अक्टूबर को: सुबह के समय हल्की बारिश/बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 33-35°C और न्यूनतम 25-27°C के बीच रहने की संभावना है। दिन में हवा की दिशा दक्षिण-पूर्व और गति हल्की से मध्यम रहने की उम्मीद है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture