Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

अगले 5 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश के आसार, IMD ने इन 10 राज्यों में जारी किया अलर्ट

20 सितम्बर 2025, नई दिल्ली: अगले 5 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश के आसार, IMD ने इन 10 राज्यों में जारी किया अलर्ट – भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों के लिए देशभर के मौसम का विस्तृत पूर्वानुमान जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण पूर्व और मध्य भारत में भारी बारिश का खतरा बना हुआ है, जबकि उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी लगातार वर्षा जारी रहेगी। विशेष रूप से, 25 सितंबर के आसपास म्यांमार-बांग्लादेश तटों से पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र उभरने की संभावना है, जो ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 23 से 26 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा ला सकता है। इसके अलावा, अगले 4-5 दिनों तक उत्तर-पूर्व भारत में भी कई जगहों पर भारी बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

मौसमी परिस्थितियों की स्थिति

उत्तर अंडमान सागर और म्यांमार तट के पास निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। यह सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए 22 सितंबर तक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में पहुंच सकता है।

इसके बाद 25 सितंबर के आसपास एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे भारी वर्षा की स्थिति बनेगी। उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और अंडमान सागर से लेकर दक्षिण महाराष्ट्र तक विभिन्न द्रोणियों (ट्रफ) और चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय हैं, जो वर्षा को बढ़ावा दे रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अगले कुछ दिनों में देश भर में मौसम का पूर्वानुमान

पूर्वी और मध्य भारत का मौसम

पूर्वी और मध्य भारत में बारिश का दौर जारी रहेगा। ओडिशा में 23 से 26 सितंबर तक कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, जबकि छत्तीसगढ़ में 24 से 26 सितंबर के बीच बारिश का असर देखने को मिलेगा। पश्चिम बंगाल, बिहार और विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 20, 21, 23 और 24 सितंबर को बारिश के आसार हैं। वहीं, गंगा पश्चिम बंगाल में 22 और 23 सितंबर को वर्षा की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में अगले 5 दिनों तक 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्व भारत

असम और मेघालय में 20 से 24 सितंबर तक, और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 20 से 23 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। कई स्थानों पर बिजली गिरने और तूफानी हवाओं का भी खतरा।

उत्तर-पश्चिम भारत

पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 20 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी। उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में अगले 4-5 दिनों तक बिजली गिरने और तूफान की स्थिति बन सकती है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत

तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में 20 से 22 सितंबर तक बारिश की संभावना। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 24 से 26 सितंबर तक कई स्थानों पर भारी वर्षा संभव। अगले 5 दिनों तक इन क्षेत्रों में 30-40 किमी/घंटा की तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।

 पश्चिम भारत

मराठवाड़ा और गुजरात में 20 सितंबर को बारिश हो सकती है। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 20, 25 और 26 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान। क्षेत्र में अगले 4-5 दिनों तक मौसम अस्थिर बना रहेगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture