Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

सरकार का ध्यान किसानों की आय बढ़ाने पर- श्री तोमर

आईसीएआर की क्षेत्रीय समिति की बैठक

17 सितम्बर 2021, नई दिल्ली । सरकार का ध्यान किसानों की आय बढ़ाने पर- श्री तोमर – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने कृषि और इससे सम्बद्ध क्षेत्रों में राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के सामने आने वाले मुद्दों एवं चुनौतियों की समीक्षा करने के लिए एक वृहद बैठक का आयोजन किया। कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप व पुदुचेरी के लिए आईसीएआर की क्षेत्रीय समिति की इस बैठक का शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि सरकार का ध्यान किसानों की आय बढ़ाने तथा संपूर्ण कृषि क्षेत्र को लाभकारी बनाने पर है। इसके लिए कृषि व सम्बद्ध क्षेत्र को आत्मनिर्भर भारत अभियान में डेढ़ लाख करोड़ रू से अधिक के पैकेज दिए गए हैं।

विशिष्ट अतिथि केंद्रीय, पशुपालन व डेयरी मंत्री श्री परषोत्तम रूपाला ने कहा कि मछुआरों और पशुपालन श्रमिकों, विशेष रूप से जिनके पास मछली पकड़ने के उपकरण और भूमि के स्वामित्व की कमी है, उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड के लाभ की जरूरत है, इस संबंध में कार्यविधि तैयार करने की जरूरत है।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी ने देश में खाद्य पर्याप्तता हासिल करने में आईसीएआर की भूमिका पर प्रकाश डाला और जनसंख्या वृद्धि को ध्यान में रखते हुए खाद्य व पोषण सुरक्षा की आवश्यकता बताई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

डेयर के सचिव व आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. त्रिलोचन महापात्र ने बैठक के संबंध में जानकारी दी। नोडल अधिकारी डा. जे.के. जैना ने स्वागत भाषण दिया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें