राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

किसानों के लिए खुशखबरी: ICAR 25 फसलों की 184 नई किस्में करेगा लॉन्च, जानिए पूरी डिटेल

04 जनवरी 2026, नई दिल्ली: किसानों के लिए खुशखबरी: ICAR 25 फसलों की 184 नई किस्में करेगा लॉन्च, जानिए पूरी डिटेल – किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादन को नई मजबूती देने की दिशा में केंद्र सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) 4 जनवरी 2026 को देशभर के किसानों को 25 फसलों की 184 नई और उन्नत किस्मों की सौगात देगा। इन किस्मों का औपचारिक अनावरण केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा।

यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित एनएएससी कॉम्प्लेक्स के ए.पी. शिंदे ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। सरकार का मानना है कि बदलते मौसम, जलवायु जोखिम और बढ़ती खाद्य मांग के बीच ये नई किस्में किसानों के लिए गेमचेंजर साबित होंगी। ICAR के वैज्ञानिकों ने इन्हें देश के विभिन्न कृषि-जलवायु क्षेत्रों को ध्यान में रखकर विकसित किया है।

कार्यक्रम में शामिल होंगे देशभर के कृषि विशेषज्ञ

इस अहम कार्यक्रम में करीब 250 से अधिक विशिष्ट प्रतिभागी शामिल होंगे। इनमें कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और डेयर के सचिव, ICAR के महानिदेशक, उप महानिदेशक, वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि मंत्रालय के अधिकारी और राष्ट्रीय बीज निगम (NSC) के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान नई किस्मों की विशेषताओं और उनके लाभों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

अनाज फसलों की सबसे ज्यादा नई किस्में

जारी जानकारी के अनुसार, 184 नई किस्मों में सबसे अधिक हिस्सेदारी अनाज फसलों की है। कुल 122 किस्में अनाज वर्ग से संबंधित हैं, जिनमें धान की 60 और मक्का की 50 किस्में शामिल हैं। इसके अलावा ज्वार, बाजरा, रागी और अन्य लघु मिलेट्स की नई किस्में भी लॉन्च की जाएंगी, जो पोषण और जलवायु सहनशीलता के लिहाज से अहम मानी जा रही हैं।

Advertisement
Advertisement

दालों और तिलहनों को भी मिला बढ़ावा

दालों की 6 नई किस्में किसानों को उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें अरहर, मूंग और उड़द जैसी प्रमुख फसलें शामिल हैं। वहीं तिलहन वर्ग में 13 नई किस्में विकसित की गई हैं, जिनमें सरसों, मूंगफली, तिल, कुसुम, गोभी सरसों और अरंडी जैसी फसलें शामिल हैं। इससे तेल उत्पादन बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

Advertisement
Advertisement

कपास, गन्ना और चारा फसलों की भी नई किस्में

कपास किसानों के लिए भी बड़ी राहत की खबर है। कुल 24 कपास किस्में जारी होंगी, जिनमें 22 बीटी कपास की किस्में शामिल हैं। इसके अलावा गन्ने की 6 नई किस्में और पशुपालकों के लिए 11 चारा फसलों की किस्में भी लॉन्च की जाएंगी। जूट और तंबाकू की एक-एक नई किस्म भी इस सूची में शामिल है।

किसानों को क्या होगा सीधा फायदा

नई फसल किस्में अधिक उत्पादन देने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता, बेहतर गुणवत्ता और संसाधनों के कुशल उपयोग में सहायक होंगी। सरकार को उम्मीद है कि इन किस्मों के व्यापक प्रसार से किसानों की लागत घटेगी, उत्पादन बढ़ेगा और उनकी आमदनी में सीधा इजाफा होगा। यह पहल आत्मनिर्भर कृषि और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement