Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

मालामाल हुए लहसुन किसान, पिछले वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2023 में किसानों को 126 फीसदी अधिक मुनाफा

29 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: मालामाल हुए लहसुन किसान, पिछले वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2023 में किसानों को 126 फीसदी अधिक मुनाफा – लहसुन की आसमान छूती कीमतों ने इस साल किसानों को मालमाल कर दिया हैं। पिछले वर्ष दिसंबर 2022 की तुलना में इस वर्ष दिसबंर 2023 में लहसुन के दामों में बेशुमार इजाफा हुआ हैं। पिछले वर्ष दिसंबर 2022 में लहसुन के औसत दाम 8,334 रूपये प्रति क्विं. थे वही इस साल दिसंबर 2023 में बढ़कर 18,809 रूपये प्रति क्विंटल हो गया हैं।

पिछले साल लहसुन के दाम इतने गिर गए थे कि किसान अपनी फसल को फेंकने तक मजबूर थे और कुछ किसानों ने तो मंदसौर मंडी में लहसुन लाकर, कम दाम मिलने पर अपनी लहसुन फसल में आग लगा दी थी। मगर इस बार 200-250 रूपये किलो तक भाव मिलने पर किसान काफी खुश हैं। मंडियों में आवक कम होने के कारण इस बार लहसुन चढ़ गया है और निर्यात मांग बढ़ने के कारण भी भाव में तेजी आई है।

देश में सबसे ज्यादा लहसुन मध्यप्रदेश राज्य में होता हैं। देशभर में कुल लहसुन उत्पादन में आधा योगदान मध्यप्रदेश का हैं। मध्यप्रदेश में लहसुन की खेती मंदसौर, नीमच व रतलाम जिलों में प्रमुख रूप से की जाती हैं। मंडियों में आवक की दृष्टि से देखा जायें तो मध्यप्रदेश के बाद कर्नाटक और महाराष्ट्र मंडी में सबसे अधिक आवक को देखा गया हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
मध्यप्रदेश की किस मंडी में मिला सर्वाधिक दाम

कृषि उपज बाजार समिति के आंकड़ों के मुताबिक मध्यप्रदेश में मंगलवार यानि 26 दिसबंर 2023 को लहसुन की सर्वाधिक कीमत जावरा, मंदसौर, पेपरिया, रतलाम और उज्जैन के किसानों को मिली हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

जावरा मंडी में किसानों को अधिकतम रेट 26,900 रूपये प्रति क्विं, न्यूनतम रेट 5701 रूपये प्रति क्विं. और मोडल रेट 14,000 रूपये प्रति क्विं. प्राप्त हुए हैं। वही मंदसौर मंडी में अधिकतम रेट 25,600 रूपये प्रति क्विं, न्यूनतम रेट 7911 रूपये प्रति क्विं. और मोडल रेट 14,000 रूपये प्रति क्विं. प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा रतलाम मंडी में अधिकतम रेट 21,601 रूपये प्रति क्विं, न्यूनतम रेट 14,201 रूपये प्रति क्विं. और मोडल रेट 18,000 रूपये प्रति क्विं. रहा।

दिसंबर 2022 में क्या था लहसुन का रेट

दिसंबर 2023 के मंडी रेटों को देखा जाये तो लहसुन की कीमत में पिछले साल दिसंबर 2022 की तुलना में काफी वृध्दि देखने को मिली हैं। अगर दोनो वर्षों के लहसुन की कीमतों की तुलना की जाये तो दिसंबर 2022 में लहसुन का औसत दाम 8,334 रूपये प्रति क्विं से 126 प्रतिशत बढ़कर दिसंबर 2023 में18,809 रूपये प्रति क्विं हो गया।

इसमें सर्वाधिक वृध्दि मध्यप्रदेश की मंडियों में देखने को मिली हैं। लहसुन की औसत कीमतों में पिछले साल दिसंबर 2022 की तुलना में इस साल दिसंबर 2023 में मध्यप्रदेश की मंडी में 1035.13 प्रतिशत की वृध्दि हुई हैं।  मध्यप्रदेश मंडी में लहसुन का औसत रेट दिसंबर 2022 में 1,389 रूपये प्रति क्विं था जो बढ़कर 15,767 रूपये प्रति क्विंटल हो गया।

नवंबर 2023 में क्या रहे लहसुन के भाव

इस महीने के मंडी रेटों को देखा जाये तो लहसुन की कीमतों में पिछले महीने की तुलना में वृध्दि देखने को मिली हैं। अगर दोनो महीने के लहसुन की औसत कीमतों की तुलना की जाये तो पिछले महीने यानि नवंबर 2023 में लहसुन की औसत कीमत 14,516 रूपये प्रति क्विंटल थी। इसमें 30 प्रतिशत की वृध्दि के बाद यह दिसबंर 2023 में 18,809 रूपये प्रति क्विंटल हो गई ।

इसमें सर्वाधिक वृध्दि मध्यप्रदेश के अलावा कर्नाटक और महाराष्ट्र  की मंडीयों में देखने को मिली हैं। कर्नाटक की मंडी में लहसुन की औसत कीमत पिछले माह नवंबर 2023 में 15,075 रूपये क्विंटल से 20 प्रतिशत बढ़कर इस माह  दिसंबर 2023 में 18,119 रूपये प्रति क्विं हो गया। वही महाराष्ट्र मंडी में लहसुन की औसत कीमत नवंबर 2023 में 15,020 रूपये प्रति क्विंटल थी जिसमें 32 प्रतिशत की वृध्दि के बाद यह दिसंबर 2023 में 19,886 रूपये प्रति क्विंटल हो गया।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)