राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

किसानों को मिलेंगे सिर्फ मान्य 146 बायोस्टिमुलेंट्स, बाजार को लगी लगाम

05 सितम्बर 2025, नई दिल्ली: किसानों को मिलेंगे सिर्फ मान्य 146 बायोस्टिमुलेंट्स, बाजार को लगी लगाम – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में किसानों की शिकायत निवारण प्रणाली की समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों की शिकायतें, सुझाव और सहायता एक ही पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि किसानों को जल्दी और पारदर्शी समाधान मिल सके।
बैठक में श्री चौहान ने स्पष्ट कहा कि केवल 146 अधिसूचित बायोस्टिमुलेंट्स ही भारत में मान्य हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध और अप्रमाणित बायोस्टिमुलेंट्स की बिक्री पर सख्त रोक लगाई जाए। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर कार्रवाई करनी होगी। साथ ही, किसानों को मान्य बायोस्टिमुलेंट्स की सूची सोशल मीडिया और जागरूकता अभियानों के माध्यम से उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कृषि मंत्री ने यह भी बताया कि किसानों की शिकायतों में नकली उर्वरक, बीज, कीटनाशक और बायोस्टिमुलेंट्स से जुड़ी समस्याएं ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को लूटने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और किसी भी कीमत पर किसानों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। श्री चौहान ने भरोसा दिलाया कि वे स्वयं इन शिकायतों की नियमित समीक्षा करेंगे।

(अधिक जानकारी के लिए गजट नोटिफिकेशन देखने हेतु क्लिक करें)

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement