Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

दिल्ली चलो किसान आंदोलन नारे के साथ रामलीला मैदान में एकजुट हुए किसान

20 मार्च 2023, नई दिल्ली: दिल्ली चलो किसान आंदोलन नारे के साथ रामलीला मैदान में एकजुट हुए किसान – देश में किसान अंदोलन होने के एक बार फिर संकेत नजर आ रहे हैं। किसानों ने एक बार फिर से न्यूनतम सर्मथन मूल्य (एमएसपी), कर्जमाफी, बेरोजगारी, बढ़ती मंहगाई और किसानों की पेंशन संबंधी तमाम मांगों को लेकर दिल्ली चलो संयुक्त किसान मोर्चा निकाला हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम)  का प्रतिनिधिमंडल के आह्वान पर आज यानि 20 मार्च 2023 को दिल्ली चलो किसान के नारे के साथ किसान मोर्चा दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुँच गया हैं। संयुक्त किसान मोर्चे के नेता दर्शन पाल महापंचायत के जरिए किसान, आदिवासी किसान, महिला किसान, खेत मजदूर, प्रवासी मजदूर, ग्रामीण किसान, महिला किसान, बेरोजगारी, बढ़ती मंहगाई और घटती क्रय शक्ति जैसे मुद्दों पर चर्चा की। इस रैली में देश भर के कई राज्यों के किसान शामिल हुए हैं। एसकेएम केंद्र सरकार से अपनी मांगो को मनवाने के लिए दिल्ली पहुंचा हैं।

गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चे का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने कृषि भवन, नई दिल्ली में पहुंचे। किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की और अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया। पूरे 3 सालों बाद एक बार फिर से किसान आंदोलन के संकेत नजर आ रहें हैं। फिलहाल कृषि मंत्री ने अपने ट्विटर अकांउट के जरिए सिर्फ किसान प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात और ज्ञापन संबंधी बात जानकारी साझा की और अभी इस मोर्चे को लेकर कोई बात खुलकर नहीं  कही हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (18 मार्च 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )