National News (राष्ट्रीय कृषि समाचार)

इस वर्ष 32.36 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान

Share
गेहूं, चना, सरसो और गन्ने का रिकार्ड उत्पादन अनुमानित

16 फरवरी 2023, नई दिल्ली: इस वर्ष 32.36 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान – केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा कृषि वर्ष 2022-23 के लिए मुख्‍य फसलों के उत्‍पादन के दूसरे अग्रिम अनुमान जारी कर दिए गए हैं।

वर्ष 2022-23 के लिए दूसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार, देश में कुल खाद्यान्‍न उत्‍पादन रिकॉर्ड 3235.54 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष 2021-22 की तुलना में 79.38 लाख टन अधिक है।

वर्ष 2022-23 के दौरान चावल का कुल उत्‍पादन (रिकॉर्ड) 1308.37 लाख टन अनुमानित है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 13.65 लाख टन अधिक है।

देश में गेहूं का उत्‍पादन (रिकॉर्ड) 1121.82 लाख टन का  अनुमान  है, जो पिछले वर्ष के उत्पादन की तुलना में 44.40 लाख टन अधिक है।

इस वर्ष देश में मक्का का उत्‍पादन रिकॉर्ड 346.13 लाख टन होगा , जो पिछले वर्ष के 337.30 लाख टन उत्पादन की तुलना में 8.83 लाख टन अधिक है।

श्रीअन्न (पोषक-अनाज) का उत्पादन 527.26 लाख टन होने की सम्भावना  है, जो पिछले वर्ष के उत्पादन की तुलना में 16.25 लाख टन अधिक है।

वहीँ मूंग का उत्पादन 35.45 लाख टन के नए रिकार्ड पर अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के उत्पादन की तुलना में 3.80 लाख टन अधिक है।

दलहन अनुमान

वर्ष 2022-23 के दौरान कुल दलहन उत्‍पादन 278.10 लाख टन अनुमानित है जो पिछले वर्ष के 273.02 लाख टन उत्पादन की तुलना में 5.08 लाख टन एवं विगत पांच वर्षों के औसत दलहन उत्‍पादन की तुलना में 31.54 लाख टन अधिक है।

तिलहन उत्पादन

सोयाबीन तथा रेपसीड एवं सरसो का उत्पादन क्रमश: 139.75 लाख टन एवं 128.18 लाख टन अनुमानित है जो पिछले वर्ष 2021-22 के उत्पादन की तुलना में क्रमश: 9.89 लाख टन और 8.55 लाख टन अधिक है। वर्ष 2022-23के दौरान देश में कुल तिलहन उत्‍पादन रिकॉर्ड 400.01 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले वर्ष के तिलहन उत्पादन की तुलना में 20.38 लाख टन अधिक है।

वर्ष 2022-23 के दौरान देश में गन्‍ने का उत्‍पादन रिकॉर्ड 4687.89 लाख टन अनुमानित है। 2022-23 के दौरान गन्‍ने का उत्‍पादन पिछले वर्ष के उत्‍पादन की तुलना में 293.65 लाख टन अधिक है।

कपास का उत्‍पादन 337.23 लाख गांठें (प्रति गांठ 170 किग्रा) तथा पटसन एवं मेस्‍ता का उत्‍पादन 100.49 लाख गांठें (प्रति गांठ 180 किग्रा) अनुमानित है।

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रिकॉर्ड  खाद्यान्न उत्पादन अनुमान पर  कहा कि कृषि क्षेत्र दिन प्रतिदिन किसानों की अथक मेहनत, वैज्ञानिकों की कुशलता व सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण विकसित हो रहा है।

दूसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार, 2022-23 के लिए मुख्‍य फसलों के अनुमानित उत्‍पादन इस प्रकार है:

खाद्यान्‍न – 3235.54 लाख टन (रिकॉर्ड)

• चावल – 1308.37 लाख टन (रिकॉर्ड)

• गेहूं– 1121.82 लाख टन (रिकॉर्ड)

• पोषक/मोटे अनाज– 527.26 लाख टन

• मक्का –346.13 लाख टन (रिकॉर्ड)

• जौ – 22.04 लाख टन (रिकॉर्ड)

• कुल दलहन –278.10 लाख टन (रिकॉर्ड)

• चना – 136.32 लाख टन (रिकॉर्ड)

• मूंग–35.45 लाख टन (रिकॉर्ड)

तिलहन – 400.01 लाख टन (रिकॉर्ड)

• मूंगफली – 100.56 लाख टन

• सोयाबीन –139.75 लाख टन

• रेपसीड एवं सरसो – 128.18 लाख टन (रिकॉर्ड)

कपास – 337.23 लाख गांठें (प्रति गांठ 170 कि.ग्रा.)

गन्ना – 4687.89 लाख टन (रिकॉर्ड)

पटसन एवं मेस्‍टा– 100.49 लाख गांठे (प्रति गांठ 180 कि.ग्रा.)

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (13 फरवरी 2023 के अनुसार) 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *