Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में 308 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान

14 अगस्त 2021, नई दिल्ली । देश में 308 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान – कृषि मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए मुख्य? फसलों के उत्पा दन का चौथा अग्रिम अनुमान जारी कर दिया गया हैं। खाद्यान्न का 308.65 मिलियन टन रिकार्ड उत्पादन हुआ है। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि किसानों के अथक परिश्रम, वैज्ञानिकों की कुशलता और भारत सरकार की कृषि एवं किसान हितैषी नीतियों से देश में रिकार्ड खाद्यान्न उत्पादन हो रहा है। भारतीय कृषि को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार, राज्यों के साथ मिलकर ठोस कार्य कर रही है, जो आगे भी जारी रहेगा।

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने बताया कि वर्ष 2020-21 के लिए चौथे अग्रिम अनुमान के अनुसार, देश में कुल खाद्यान्न  उत्पातदन रिकॉर्ड 308.65 मिलियन टन अनुमानित है, जो वर्ष 2019-20 के उत्पाकदन की तुलना में 11.14 मिलियन टन अधिक है .

वर्ष 2020-21 के दौरान चावल का कुल उत्पांदन रिकॉर्ड 122.27 मिलियन टन अनुमानित है। यह विगत पांच वर्षों के 112.44 मिलियन टन औसत उत्पािदन की तुलना में 9.83 मिलियन टन अधिक है।गेहूं का कुल उत्पािदन रिकॉर्ड 109.52 मिलियन टन अनुमानित है। यह 100.42 मिलियन टन औसत उत्पाधदन की तुलना में 9.10 मिलियन टन अधिक है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसी प्रकार, पोषक/मोटे अनाजों का उत्पा1दन 51.15 मिलियन टन अनुमानित है, जो वर्ष 2019-20 के  उत्पाठदन की तुलना में 3.40 मिलियन टन अधिक है। इसके अलावा, यह औसत उत्पा दन की तुलना में भी 7.14 मिलियन टन अधिक है।कुल दलहन उत्पा दन रिकॉर्ड 25.72 मिलियन टन अनुमानित है जो विगत पांच वर्षों के 21.99 मिलियन टन औसत उत्पा दन की तुलना में 3.73 मिलियन टन अधिक है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

वर्ष 2020-21 के दौरान देश में कुल तिलहन उत्पानदन रिकॉर्ड 36.10 मिलियन टन अनुमानित है, जो वर्ष 2019-20 के उत्पातदन की तुलना में 2.88 मिलियन टन अधिक है। इसके अलावा, वर्ष 2020-21 के दौरान तिलहनों का उत्पादन 30.55 मिलियन टन, औसत तिलहन उत्पाहदन की तुलना में 5.56 मिलियन टन अधिक है।देश में गन्नेक का उत्पाददन 399.25 मिलियन टन अनुमानित है, जो वर्ष 2019-20 के दौरान के औसत गन्नात उत्पानदन 362.07 मिलियन टन की तुलना में 37.18 मिलियन टन अधिक है

कपास का उत्पा दन 35.38 मिलियन गांठें (प्रति 170 किग्रा की गांठे) अनुमानित हैं जो औसत कपास उत्पाददन की तुलना में 3.49 मिलियन गांठें अधिक है। पटसन एवं मेस्ताव का उत्पाकदन 9.56 मिलियन गांठें (प्रति 180 किग्रा की गांठे) अनुमानित हैं।

 

देश में 308 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान

वर्ष 2020-21 के चौथे अग्रिम अनुमानित उत्पादन इस प्रकार है

खाद्यान्न- 308.65 मिलियन टन

चावल122.27मिलियन टन 
गेहूं109.52मिलियन टन 
मोटा अनाज51.15मिलियन टन
मक्का31.51मिलियन टन 
दलहन- 25.72 मिलियन टन   
तुअर4.28मिलियन टन
चना11.99मिलियन टन 
तिलहन- 36.10 मिलियन टन   
मूंगफली10.21मिलियन टन 
सोयाबीन12.9मिलियन टन
सरसों10.11मिलियन टन
गन्ना 399.25मिलियन टन
कपास35.38मिलियन गांठें  (प्रति 170 किग्रा)
पटसन एवं मेस्ता9.56मिलियन गांठें (प्रति 180 किग्रा)