Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

1 जुलाई से शुरू हो रहा फसल बीमा सप्ताह: किसान खरीफ फसलों के लिए ऐसे करें पंजीयन और पाएं बढ़िया फायदे

30 जून 2025, नई दिल्ली: 1 जुलाई से शुरू हो रहा फसल बीमा सप्ताह: किसान खरीफ फसलों के लिए ऐसे करें पंजीयन और पाएं बढ़िया फायदे – खरीफ सीजन 2025 की फसलों की बुवाई पूरे देश में तेज़ी से चल रही है। ऐसे में किसानों की फसलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार 1 जुलाई 2025 से 7 जुलाई 2025 तक ‘फसल बीमा सप्ताह’ (Crop Insurance Week) मना रही है। इस अभियान का उद्देश्य है- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत किसानों को बीमा के प्रति जागरूक करना और उन्हें अधिक से अधिक जोड़ना है।

क्या है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY)?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी। इसका उद्देश्य, किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, कीट/रोग प्रकोप, सूखा, बाढ़ या असामान्य मौसम से होने वाले फसल नुकसान पर आर्थिक सुरक्षा देना है। इस योजना के तहत किसानों को बहुत कम प्रीमियम दरों पर बीमा सुरक्षा दी जाती है:
1. खरीफ फसल पर केवल 2% प्रीमियम
2. रबी फसल पर 1.5% प्रीमियम

क्यों जरूरी है यह योजना?

फसल को मिलता है सुरक्षा कवच
आपदा, बारिश, सूखा, ओलावृष्टि, कीट हमलों से नुकसान होने पर मुआवजा
सालभर की आर्थिक सुरक्षा
कम खर्च, ज्यादा कवरेज
समय पर क्लेम और सहायता

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कैसे कराएं पंजीकरण?

किसान निम्न तरीकों से योजना में शामिल हो सकते हैं:
अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर
बैंक शाखा के माध्यम से
ऑनलाइन पोर्टल https://pmfby.gov.in पर जाकर आवेदन करें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

सहायता के लिए संपर्क करें:

टोल फ्री नंबर: 14447
WhatsApp Chatbot नंबर: 7065514447 पर “HI” भेजें

यह सप्ताह क्यों है खास?

1 जुलाई से शुरू हो रहे फसल बीमा सप्ताह के दौरान गांव-गांव, पंचायतों, CSC केंद्रों, और कृषि विभाग के जरिए किसानों को योजना की जानकारी दी जाएगी। किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा कि वे समय रहते अपनी खरीफ फसल का बीमा कराएं ताकि बेमौसम बारिश, सूखा या अन्य आपदा से अगर फसल को नुकसान हो, तो सरकार से मुआवजा प्राप्त हो सके।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com