Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

संसद का बजट सत्र 23 फरवरी से

25 को रेल और 29 फरवरी को आम बजट

नई दिल्ली। सरकारी काम-काज की आपात स्थितियों के मद्देनजर संसद का बजट सत्र 23 फरवरी, 2016 को शुरू होगा और 13 मार्च, 2016 तक चलेगा। विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के बजट प्रस्तावों के विश्लेषण के लिए विभागों से संबंधित स्थायी समितियों द्वारा विचार करने हेतु 17 मार्च से 24 अप्रैल, 2016 तक अवकाश रहेगा। संसदीय मामलों पर मंत्रिमंडल समिति (सीसीपीए) द्वारा सत्र अवधि तय करने के बाद संसदीय कार्य मंत्री श्री एम. वेंकैया नायडू ने बजट सत्र की जानकारी दी। श्री नायडू ने कहा कि बजट सत्र की शुरूआत राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी के संबोधन से होगी। राष्ट्रपति 23 फरवरी, 2016 को संसद के केंद्रीय कक्ष में दोनों सदनों के सदस्यों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।
रेल बजट 25 फरवरी को पेश किया जाएगा। उसके अगले दिन आर्थिक सर्वेक्षण और 29 फरवरी, 2016 को आम बजट पेश किया जाएगा।
बजट सत्र 81 दिनों का होगा और इस दौरान कुल 31 बैठकें होंगी। इस वर्ष 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उसके बावजूद बजट सत्र पूरी अवधि तक चलेगा और बीच में अवकाश भी रहेगा। ये 5 राज्य केरल, तमिलनाडु, पुंडुचेरी, पश्चिम बंगाल और असम हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अवकाश नहीं हुआ था।

किसानों के नुकसान की भरपाई होगी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile