Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारतीय किसान संघ: प्रधानमंत्री द्वारा 109 प्रकार की उच्च उपज देने वाली फसलों की किस्मों का स्वागत करते हुए, जीएम की चिंता व्यक्त

13 अगस्त 2024, नई दिल्ली: भारतीय किसान संघ: प्रधानमंत्री द्वारा 109 प्रकार की उच्च उपज देने वाली फसलों की किस्मों का स्वागत करते हुए, जीएम की चिंता व्यक्त – देश के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान संघ ने प्रधानमंत्री द्वारा 109 प्रकार की उच्च उपज देने वाली फसलों की किस्मों के जारी किये जाने का स्वागत किया है। किसान संघ के अनुसार, ये बीज आगे चलकर अपना कतृत्व दिखायेंगे और किसानों के लिए लाभकारी साबित होंगे।

हालांकि, किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन बीजों के झुंड में जेनेटिक रूप से मॉडिफाइड (जीएम) बीज शामिल न हों। किसान संघ का मानना है कि जीएम बीज स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं और अभी तक कोई जीएम बीज वैज्ञानिक तौर-तरीके से भारत में नहीं आया है।

विदित हो कि भारतीय किसान संघ पूर्व से ही जी एम बीजों की मुखालफत करता रहा है। समय समय पर जीएम बीजों के खिलाफ अनेक आंदोलन भी किए हैं। वह हमेशा भारतीय स्वदेशी बीजों का पक्षधर रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसान संघ ने प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री से आग्रह किया है कि वे देश, किसानों और पर्यावरणविदों को आश्वस्त करें कि इन जारी 109 बीजों में कोई जीएम बीज नहीं है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com