Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

भारत टेक्स 2026 : बेटर कॉटन ने टिकाऊ कपास खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला किसानों को किया सम्मानित

17 जुलाई 2026, नई दिल्ली: भारत टेक्स 2026 : बेटर कॉटन ने टिकाऊ कपास खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला किसानों को किया सम्मानित – भारत के सबसे बड़े टेक्सटाइल व्यापार मेले भारत टेक्स 2026 में बेटर कॉटन (Better Cotton) और भारतीय कपड़ा उद्योग परिसंघ (CITI) ने सतत (Sustainable) कपास खेती और नवाचार को बढ़ावा देने वाली तीन महिला किसानों को सम्मानित किया। केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

‘सस्टेनेबिलिटी चैंपियन’, ‘सस्टेनेबल कॉटन कल्टीवेशन में नवाचार’ तथा ‘सामुदायिक नेतृत्व एवं प्रेरणा’ श्रेणियों में क्रमशः प्रीति श्रीधर डोंबे, सुषमा किरण देशमुख और पूजा सूर्यवंशी को सम्मानित किया गया।

बेटर कॉटन इंडिया की निदेशक ज्योति नारायण कपूर ने कहा कि भारत के कपास क्षेत्र में महिलाएं परिवर्तन की अग्रदूत हैं। उन्होंने कहा कि टिकाऊ एवं पुनर्योजी (Regenerative) खेती से जल संरक्षण, मिट्टी की सेहत में सुधार, रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भरता में कमी और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में उल्लेखनीय परिणाम मिल रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रीति श्रीधर डोंबे ने जैविक इनपुट, जल संरक्षण और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के माध्यम से पुनर्योजी खेती का सफल मॉडल प्रस्तुत किया। सुषमा किरण देशमुख ने जैविक कीट प्रबंधन तथा केंचुआ खाद और कृषि अवशेष आधारित कम्पोस्ट के उपयोग से उत्पादन बढ़ाने और लागत घटाने का उदाहरण पेश किया। वहीं पूजा सूर्यवंशी ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर जैविक कीट नियंत्रण उत्पाद बनाने वाले महिला उद्यम को बढ़ावा दिया तथा पर्यावरण-अनुकूल खेती के प्रति किसानों को जागरूक किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

सुश्री कपूर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के ‘अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष’ के अवसर पर इन महिला किसानों का सम्मान यह दर्शाता है कि भारत में सतत कपास उत्पादन, जलवायु-अनुकूल खेती और महिला नेतृत्व कृषि के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक