राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

ग्रीष्मकालीन फसलों का रकबा 72.30 लाख हेक्टेयर पहुंचा, दलहन और तिलहन में बढ़त

28 अप्रैल 2026, नई दिल्ली: ग्रीष्मकालीन फसलों का रकबा 72.30 लाख हेक्टेयर पहुंचा, दलहन और तिलहन में बढ़त – भारत में 24 अप्रैल 2026 तक ग्रीष्मकालीन फसलों का कुल रकबा 72.30 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 70.19 लाख हेक्टेयर की तुलना में 2.11 लाख हेक्टेयर अधिक है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

इस वर्ष दलहन, तिलहन और मोटे अनाजों के क्षेत्रफल में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि धान के रकबे में कमी देखी गई है।

धान का रकबा घटा

ग्रीष्मकालीन धान का क्षेत्रफल इस वर्ष 30.68 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 32.31 लाख हेक्टेयर था। यानी 1.63 लाख हेक्टेयर की कमी दर्ज की गई।

दलहन फसलों में अच्छी बढ़त

दलहन फसलों का कुल रकबा 17.19 लाख हेक्टेयर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के 15.93 लाख हेक्टेयर से 1.26 लाख हेक्टेयर अधिक है।

मूंग का क्षेत्रफल 13.17 लाख हेक्टेयर, उड़द का 3.72 लाख हेक्टेयर और अन्य दलहनों का 0.30 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया।

श्री अन्न और मोटे अनाजों का विस्तार

श्री अन्न एवं मोटे अनाजों का कुल रकबा 15.21 लाख हेक्टेयर रहा, जो पिछले वर्ष के 14.25 लाख हेक्टेयर से 0.97 लाख हेक्टेयर अधिक है।

इस श्रेणी में मक्का 9.50 लाख हेक्टेयर के साथ सबसे आगे रहा। बाजरा 5.10 लाख हेक्टेयर, ज्वार 0.37 लाख हेक्टेयर और रागी 0.22 लाख हेक्टेयर दर्ज की गई।

तिलहन फसलों में मजबूत वृद्धि

तिलहन फसलों का कुल क्षेत्रफल 9.21 लाख हेक्टेयर पहुंचा, जो पिछले वर्ष के 7.71 लाख हेक्टेयर से 1.50 लाख हेक्टेयर अधिक है।

मूंगफली 5.51 लाख हेक्टेयर के साथ प्रमुख फसल रही। सूरजमुखी 0.39 लाख हेक्टेयर और तिल 3.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोया गया।

ग्रीष्मकालीन फसल क्षेत्र प्रगति तालिका (लाख हेक्टेयर में)

क्र.सं.फसलसामान्य ग्रीष्म क्षेत्र*अंतिम ग्रीष्म क्षेत्र 2025चालू वर्ष 2026पिछले वर्ष समान अवधि 2025वृद्धि / कमी
1धान31.4933.2830.6832.31-1.63
2दलहन23.4027.0717.1915.931.26
aमूंग20.4423.4913.1712.990.18
bउड़द2.963.263.722.750.96
cअन्य दलहन0.000.300.180.12
3श्री अन्न एवं मोटे अनाज12.0814.0615.2114.250.97
aज्वार0.340.360.370.360.01
bबाजरा4.435.205.105.20-0.10
cरागी0.310.220.160.06
dछोटे मिलेट्स0.020.030.030.00
eमक्का6.988.509.508.501.00
4तिलहन8.409.519.217.711.50
aमूंगफली3.404.205.514.201.31
bसूरजमुखी0.340.350.390.350.04
cतिल4.664.963.253.090.16
dअन्य तिलहन0.000.060.06-0.01
कुल75.3783.9272.3070.192.11

सामान्य क्षेत्र 2022-23 से 2024-25 के औसत पर आधारित है।


आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements